असम की राजधानी गुवाहाटी में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की एक क्षेत्रीय बैठक से पहले असम पुलिस ने पार्टी के 30 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। CJP का दावा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में केंद्रीय समिति के 4 सदस्य भी शामिल हैं।

CJP के सह-संयोजक अशुतोष रांका को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। उन्होंने आरोप लगाया, 'पुलिस सुबह से ही गुंडों जैसा बर्ताव कर रही है। यह एक निजी संपत्ति पर शांतिपूर्ण बैठक थी, लेकिन पुलिस लगातार हमारी टीम के सदस्यों को हिरासत में लेती रही और अब हम सभी को हिरासत में ले लिया गया है।'

अभिजीत दीपके , संस्थापक, कॉकरोच जनता पार्टी:-
असम पुलिस ने आशुतोष को एक निजी घर से हिरासत में लिया। उन्हें अभी तक यह नहीं बताया गया है कि किन आरोपों या किस आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया है। अगर आशुतोष को रिहा नहीं किया गया। मैं CJP के दूसरे सदस्यों के साथ असम जाऊंगा। हिमंत हम सभी को गिरफ्तार कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार, EC पर सवाल, शहर-शहर इस्तीफे की गूंज, किस बवाल में फंसी है सरकार?

पुलिस बैठक रोकने के लिए दे रही दबाव?

कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे अठगांव के पास परशुराम सेवा सदन में जुटने वाले थे। आयोजकों के मुताबिक इस स्थल की बुकिंग रद्द करवाने के लिए दबाव डाला गया, जिसके बाद बैठक की जगह बदलकर असम सचिवालय के सामने चौधरी टीला कर दी गई।

 

 

आशुतोष रांका शनिवार को ही CJP नेता अंकित भारद्वाज, आकाश प्रेम, वरुण अग्रवाल और अनम के साथ गुवाहाटी पहुंचे थे। हिरासत में लिए जाने से पहले उन्होंने कहा था कि भले ही पुलिस बैठक की मंजूरी न दे, पार्टी के कार्यकर्ता बैठख करेंगे।

यह भी पढ़ें: 'ऐसे कितने दिन जिंदा रहोगे', ज्ञानेश कुमार के साथ विपक्ष पर क्यों बरसे अभिजीत?

 

 

 

असम सरकार पर क्या आरोप लगा रहे हैं आशुतोष रांका?

आशुतोष रांका, सह संस्थापक, CJP:-
हमें सुबह से रोका और धमकाया जा रहा है, लेकिन हम डरे हुए नहीं हैं। हिमंत को पता होना चाहिए कि हम किस चीज से बने हैं।

हिरासत में लिए जाने से पहले आशुतोष रांका ने असम सरकार पर आरोप लगाया कि वह CJP को राज्य के स्कूलों की हालत और अन्य मुद्दों पर सवाल उठाने से रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, 'हिमंत बिस्वा सरमा को डर है कि हम यहां के स्कूलों की हालत, मानव-निर्मित बाढ़ की सच्चाई और दूसरे मुद्दे उजागर कर देंगे, इसीलिए वे हमें धमका रहे हैं। उन्हें नहीं पता कि हम किस मिट्टी के बने हैं, हम उन्हें बेनकाब करना बंद नहीं करेंगे।'