पश्चिम बंगाल और असम के उपचुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि जनता ने इंडी गठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है। आरोप लगाया कि जनाधार खो चुका विपक्ष संस्थाओं पर सवाल उठा है।

 

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की। वहीं असम की नौगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी के देवाशीष शर्मा ने जीत हासिल की। बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी उम्मीदवार शंकरव सरकार 75,816 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं नंदीग्राम सीट से हसी रानी रथ ने रिकॉर्ड 1.22 लाख वोटों से सफलता हासिल की।

 

यह भी पढ़ें: यूपी राज्यसभा चुनाव: 8 सीटों पर बीजेपी और 2 सीटों पर सपा निर्विरोध जीती

'इंडी गठबंधन को जनता ने पूरी तरह नकार दिया'

चुनाव नतीजे आने के बाद शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'राहुल गांधी और इंडी अलायंस के झूठ, भ्रम व दुष्प्रचार के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा एक के बाद एक चुनाव जीत रही है। पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी के उपचुनावों और हाल ही में हुए राजस्थान व त्रिपुरा के निकाय चुनावों में एनडीए को मिली जीत बताती है कि जनता ने इंडी अलायंस को पूरी तरह नकार दिया है।'

 

 

 

जनता चरित्र पहचान चुकी है: शाह

शाह ने आगे लिखा, 'जनाधार खो चुके ये दल हर हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, पर जनता इनका यह चरित्र पहचान चुकी है। इसीलिए एक बार फिर प्रचंड जनादेश देकर भाजपा पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है।'

 

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच अमित शाह का यह बयान बेहद अहम हो जाता है। विपक्षी दल जहां एसआईआर में कथित धांधली का आरोप लगा रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के मांग पर अड़े हैं। 10 अक्टूबर को सीजेपी के अलावा विपक्ष का एक बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित है। 

 

यह भी पढ़ें: ऋतब्रत बनर्जी की DTC को उपचुनाव में कितने वोट मिले?

शाह ने मुख्यमंत्रियों को दी बधाई

अपनी पोस्ट में शाह ने चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्री को बधाई। उन्होंने लिखा, 'जीत पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी , असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल, त्रिपुरा के मणिक साहा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी सहित सभी प्रदेश अध्यक्षों और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।'