तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में गुरुवार को एक सेसना विमान हादसाग्रस्त हो गया। यह विमान तेलंगाना स्टेट एविएशन एकेडमी का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में एक छात्र और इंस्ट्रक्टर सवार थे। हैदराबाद के गोलकोंडा इलाके में स्थित सैन्य छावनी क्षेत्र में विमान ने एक पेड़ पर फोर्स लैंडिंग की। पुलिस के मुताबिक इंस्ट्रक्टर सुरक्षित है। वहीं छात्र के सिर पर चोट आई है। उसे सेना के अस्पताल ले जाया गया है। उसके सिर पर टांके लगाने पड़े हैं।
सोशल मीडिया पर घटनास्थल का एक वीडियो वायरल हैं। इसमें दिख रहा है कि विमान सड़क के बीच ग्रीन बेल्ट पर मौजूद एक पेड़ से लटका है। मौके पर सेना के जवान मौजूद हैं। विमान का अगला हिस्सा अलग हो गया। बाकी हिस्सा भी काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया है। यह विमान सेसना 152 है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) मामले की जांच करेगा।
यह भी पढ़ें: पैकेज्ड फूड लेबलिंग के नियम कड़े, फ्रंट पर होगी शुगर, फैट और नमक की जानकारी
न्यूज एजेंसी एएनआई को गोलकोंडा पुलिस ने बताया कि तेलंगाना सरकार का एक सेसना 152 विमान हैदराबाद के गोलकोंडा स्थित आर्मी कैंटोनमेंट इलाके में एक पेड़ पर जा उतरा (फोर्स लैंडिंग हुई)। इसमें एक कैडेट और एक इंस्ट्रक्टर सवार थे। कैडेट के सिर में चोट आई है, जबकि इंस्ट्रक्टर सुरक्षित हैं। अभी और जानकारी का इंतजार है।
