रेलवे ने गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। हर गुरुवार को यह ट्रेन गोरखपुर से चलेगी। वहीं शुक्रवार को दिल्ली से रवाना होगी। रेलवे बताया कि 27 अगस्त से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (15095) हर गुरुवार को गोरखपुर जंक्शन से चलेगी। वहीं ट्रेन (संख्या 15096) 28 अगस्त से हर शुक्रवार को दिल्ली से गोरखपुर के लिए रवाना होगी।

 

यह ट्रेन करीब 14 घंटे में गोरखपुर से नई दिल्ली तक का सफर तय करेगी। हर गुरुवार को रात 10:45 बजे ट्रेन गोरखपुर जंक्शन से छूटेगी और अगले दिन यानी शुक्रवार को दोपहर 12:50 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से चलने वाली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन हर शुक्रवार को दोपहर 2:10 बजे छूटेगी और शनिवार सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन लगभग 16 घंटे का समय लेगी।

 

यह भी पढ़ें: 'आपके पास 48 घंटे हैं', CJP की राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को चेतावनी

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर से छूटने के बाद उसका पहला स्टाप खलीलाबाद होगा। इसके बाद यह ट्रेन बस्ती, गोंडा बुढवल जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद और आखिर में अपने गतंव्य दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।

गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की समय सारिणी

  • रात में 11:21 बजे खलीलाबाद पहुंचेगी। यहां दो मिनट का ठहराव होगा। 11:23 पर गाड़ी दोबारा प्रस्थान करेगी। 
  • बस्ती पहुंचने का समय 11:51 बजे है। 3 मिनट के ठहराव के बाद गाड़ी 11:54 बजे रवाना होगी।
  • गोंडा जंक्शन में ट्रेन 10 मिनट रुकेगी। 1:40 बजे आगमन होगा और 1:50 मिनट पर प्रस्थान का समय है।
  • 2:42 बजे ट्रेन बुढ़वल पहुंचेगी। 2:44 मिनट पर सीतापुर के लिए रवाना होगी।
  • सीतापुर में भी 10 मिनट का ठहराव है। तड़के 4:40 मिनट पर आगमन और 4:50 पर प्रस्थान होगा।
  • सुबह 7:48 बजे ट्रेन बरेली पहुंचेगी। दो मिनट बाद 7:50 पर रवाना होगी।
  • मुरादाबाद में ट्रेन का 5 मिनट ठहराव होगा। 9:3 बजे आगमन और 9:8 बजे प्रस्थान का समय है।
  • 11:42 बजे ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पहुंचेगी। 12:50 पर नई दिल्ली जंक्शन पहुंचने का समय है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में अचानक फिर धरने पर बैठे राहुल, BJP बोली- अराजकता की राजनीति कर रहे LoP

वापसी में गोंडा में 5 मिनट का ठहराव 

दिल्ली से वापसी आने पर भी यह ट्रेन इन्हीं सभी स्टेशनों पर रुकेगी। हर शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन छूटेगी और अगले दिन शनिवार सुबह साढ़े छह बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी। दिल्ली से वापसी के समय यह ट्रेन गोंडा जंक्शन में सिर्फ 5 मिनट रुकेगी, जबकि गोरखपुर से जाते वक्त ठहराव का समय 10 मिनट है। बाकी स्टेशनों पर दोनों आने जाने वाली ट्रेन का ठहराव समय एक जैसा है।