दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को बड़ा प्रोटेस्ट होने वाला है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने वाली है। इस बीच रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने नई दिल्ली और निजामुद्दीन पहुंचने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया गया है।
सीजेपी के प्रोटेस्ट में बड़े संख्या में लोग आने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इसी वजह से रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे ने ट्रैफिक जाम का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें: CJP के प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में शराब बंद, 9-10 अक्टूबर को बंद रहेंगी दुकानें
10 अक्तूबर को कॉकरोचों का जमावड़ा
कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्तूबर को देश के अलग-अलग हिस्से से लोगों को जंतर-मंतर आने का कॉल दिया है। इससे पहले सीजेपी के लीडर्स मुंबई के शिवाजी पार्क और बेंगलुरू के फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन कर चुके हैं। अब कल यानी 10 अक्तूबर को कॉकरोच दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए कूच करने वाले हैं। इससे पहले सीजेपी शिक्षा मंत्री के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: ‘CJP को दिखाते हो, नहीं दूंगा बाइट’, कॉकरोच जनता पार्टी से डरी हुई है कांग्रेस?
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन
अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर चुनाव आयुक्तों के बीच कई असहमतियां हैं। रिपोर्ट में स्पेशल इंटेनसिव रिवीजन के प्रोसेस को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। रिपोर्ट आने के बाद सीजेपी समेत सभी विपक्षी पार्टियां मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हमलावर हो गईं। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस दिल्ली में अलग-अलग जगह विरोध प्रदर्शन कर रहीं है।
देश के अलग-अलग हिस्से में प्रर्दशन करने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी अपने पुराने प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर वापस लौट रही है। सीजेपी के लीडर्स ने दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।
