चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी गए थे, जहां उन्होंने संवैधानिक संस्थानों को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया कि हर नागरिक को संवैधानिक संस्थानों के फैसलों पर सवाल उठाना चाहिए। इसके बजाय संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठाने से बचना चाहिए। इस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी आए थे, जिन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत एक जिम्मेदार व्यक्ति है।
सीजेआई 22 नवंबर को धर्मशाला गए थे, जहां वह हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी के समारोह में शामिल हुए थे। यह यूनिवर्सिटी का 10वां दीक्षांत समारोह था। समारोह में 702 छात्रों को डिग्री दी गई। इसके साथ ही 32 छात्रों को गोल्ड मेडल और 23 छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया गया। डिग्री हासिल करने वालों में 29 ग्रेजुएट, 584 पोस्ट ग्रेजुएट और 48 पीएचडी स्कॉलर थे। इसके अलावा समारोह में यूनिवर्सिटी के शिक्षकों की लिखी किताब जारी की गई।
यह भी पढ़ें: धूल के कारण रास्ता नहीं दिखा, ट्रेनिंग के दौरान जवानों पर चढ़ा टैंक, 2 की मौत
क्या बोले CJI सूर्यकांत?
सूर्यकांत ने संवैधानिक संस्थानों को लेकर कहा, 'संस्थानों पर जनता का भरोसा खत्म होने का खतरा है। लोकतांत्रिक देशों में लोग संवैधानिक संस्थानों के फैसलों पर सवाल उठा सकते हैं, जबकि लोगों को संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठाने से बचना चाहिए।'
इसके अलावा सीजेआई सूर्यकांत ने छात्रों को उनके लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए उन्होंने पहाड़ का उदाहरण दिया कि मंजिल तक पहुंचने का रास्ता सीधा नहीं होता। इस वजह से व्यक्ति को मंजिल तक पहुंचने के लिए संयम रखना चाहिए। इसके साथ ही सूर्यकांत ने कहा कि व्यक्ति पहाड़ अकेले नहीं चढ़ता है। इसी तरह जीवन में भी व्यक्ति को लक्ष्य पाने के लिए दूसरों की मदद ले लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: बिहार के यक्षिणी भवानी मंदिर में हुई चोरी, सोने का मुकुट और चांदी की छतरी चुराई
क्या बोले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू?
इस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि छात्रों की डिग्री केवल उनकी मेहनत का सबूत नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि वे छात्र देश के प्रति जिम्मेदार हैं। इसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत जागरूक, शिक्षित और जिम्मेदार व्यक्ति है। इसके साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि यह डिग्री केवल छात्रों को नौकरी नहीं दिलाएगी, बल्कि इससे छात्रों की सोच विकसित हुई है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में काम आएगी।
