भारतीय रेलवे एंड कैटरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) यात्री सुविधा को समय-समय पर अपग्रेड करता है। IRCTC देश के लोगों को धार्मिक यात्राएं करवाता आ रहा है। इसमें माता वैष्णो देवी के दर्शन, चार धाम की यात्रा, तिरुपति मंदिर और ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल हैं। इसके लिए IRCTC लोगों को टिकट के साथ ही होटल, खाना, ट्रैवल और गाइड भी ऑफर करता है। देश के युवाओं में घूमने-फिरने के ट्रेंड को देखते हुए लुभावने ऑफर भी लेकर आने वाला है।

 

ऐसे से IRCTC सिर्फ मंदिर दर्शन ही नहीं, बल्कि लोगों को विदेश घुमाने का भी ऑफर देता है। रेलवे अभी भूटान और श्रीलंका की हवाई यात्रा का ऑफर दे रहा है। अगले साल अप्रैल के महीने में IRCTC जापान की यात्रा करवाने की योजना बना रहा है। इसके अलावा लोगों को और भी देशों की यात्रा करवाने के ऊपर काम चल रहा है। इसके बारे में IRCTC लोगों जानकारी भी देगा।

 

यह भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस के किन नियमों में बदलाव कर रही सरकार? टेस्ट में 75% नंबर जरूरी

IRCTC के पॉकेट फ्रेंडली ऑफर 

उत्तर रेलवे के IRCTC के ग्रुप जनरल मैनेजर (GGM) विवेक रावत ने बताया कि रेलवे के लोगों को घूमने के लिए जो भी ऑफर देता है, वह अन्य प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता होता है। उन्होंने कहा कि उनका ऑफर लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालता है।

आने वाले समय में लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं

विवेक रावत ने बताया कि आने वाले समय में IRCTC लोगों को देश के अंदर धार्मिक यात्राओं के अलावा एडवेंचर प्लेस, गोवा, केरल, ऐतिसाहिक स्थलों और वेलनेस स्थलों के टूर पैकेज देगी। देश में बढ़ रहे मेडिकल टूरिज्म को देखते हुए IRCTC विदेश से मरीजों को भारत लाने से लेकर उनके इलाज, रहने के इंतजाम के साथ यहां घुमाने तक का प्लान बना रहा है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर कल होगा मतदान, किस-किस के बीच मुकाबला?

कैसे चुनें टूर पैकेज?

IRCTC के जरिए अगर आप देश-विदेश घूमने के लिए प्लान बना रहे हैं तो आपको इसकी जानकारी IRCTC की वेबसाइट पर मिल सकती है। वेबसाइट पर रेलवे टूर से जुड़ी हुई सारी जानकारियां उपलब्ध हैं। लोग दिए गए ऑफर में से पॉकेट फ्रेंडली पैकेज चुन सकते हैं।