आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज सकते हुए चुटकी ली। उन्होंने कहा कि बताओ यह कैसी सरकार है कि एक तरफ मेरा पासपोर्ट जब्त कर रखा है, तो दूसरी तरफ मुझे विदेश जाने की अनुमति नहीं है। संजय सिंह ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब केंद्र सरकार ने उन्हें सूरीनाम के लिए संसदीय फ्रेंडशिप ग्रुप का अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा, 'जब मैं विदेश नहीं जा सकता, तो ऐसे पद का क्या ही मतलब है।'
दरअसल, केंद्रीय मंत्री किरेन रिरिजू ने मंगलवार को घोषणा की थी कि ऑपरेशन सिंदूर पर बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल की सफलसता के बाद दुनिया के साथ भारत के कानून जुड़ाव को बढ़ाने के लिए 60 से ज्यादा देशों के साथ संसदीय फ्रेंडशिप ग्रुप बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने बना दिया कभी ना टूटने वाला रिकॉर्ड? राहुल गांधी तो क्या ट्रंप भी पीछे
संजय सिंह ने क्या कहा?
सरकार के इस फैले के बाद सांसद संजय सिंह ने कहा, 'यह सिर्फ मेरा मजाक उड़ाने के लिए मेरा नाम डाला गया है। उनका (सरकार) काम क्या है? उन्होंने देश को बेवकूफ बना रखा है। अब आप मेरा नाम संसदीय फ्रेंडशिप ग्रुप में डाल रहे हो, लेकिन मेरा पासपोर्ट जब्त किए हुए हो। अगर सरकार की नियत साफ है तो ईडी एक एक एप्लीकेशन दिलवा कर मेरा पासपोर्ट दिलवा दें।'
सरकार का कदम
मंत्री किरेन रिरिजू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह कदम संसदीय कूटनीति को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव के बाद उठाया गया है। रिरिजू ने बताया कि इस काम के लिए सूरीनाम की लीडरशिव संजय सिंह को दी गई है। मगर, संजय सिंह ने अपने पासपोर्ट के लेकर सरकार के इस कदम पर ही सवाल उठा दिए हैं।
यह भी पढ़ें: यूथ कांग्रेस के चक्कर में दिल्ली पुलिस को शिमला पुलिस ने पकड़ा, पूरा केस समझिए
