त्यौहारी सीजन में शहरों से अपने घरों की तरफ जाने के लिए लोग सालभर इंतजार करते हैं। दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाती है और आम दिनों में चलने वाली ट्रेनों में सभी को जगह मिल पाना मुश्किल होता है। ऐसे में रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहारों के मौके पर स्पेशल ट्रेनें चलाता है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने टिकटों की मारामारी के बीच कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। यह स्पेशल ट्रेनें देश के हर प्रमुख शहर और जिलों के बीच चलाई जा रही हैं।
उत्तर रेलवे कई स्पेशल ट्रेने चला रहा है। त्योहारी सीजन के दौरान उत्तर रेलवे ने फेरों की संख्या में पिछले साल की तुलना में लगभग 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी करते हुए 6,200 से अधिक फेरे (Trips) लगाने की योजना बनाकर काम कर रहा है। पिछले साल त्याहौरी सीजन के दौरान उत्तर रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों के कुल 4,666 फेरे (Trips) संचालित किए गए थे। इस साल नई ट्रेनों को नियमित (Regularised) किया गया है, जो इस दौरान 2,600 फेरे लगाएंगी। अभी 3,600 फेरों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: वंदे भारत और प्रीमियम ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता को लेकर क्या बोला IRCTC?
रेलवे ने खबरगांव से की बात
इसी बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के अलावा भी उत्तर रेलवे ने 25 प्रीमियम ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाए हैं। इन एक्स्ट्रा कोच के लगाने के बाद रोजाना यात्रियों की दो हजार वेटिंग टिकट क्लियर हो रही है। 'खबरगांव' से बात करके हुए उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी दी।
रेलवे ने क्या बताया?
हिमांशु शेखर ने कहा, '25 ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाए गए हैं। अब कोई भी ऐसी ट्रेन नहीं है जो अपनी पूर्ण क्षमता से नहीं चल रही हो। जितनी प्लेटफॉर्म की लंबाई होती है, उतनी लंबाई में इन 25 ट्रेनों में डब्बे लगाकर चलवाया जा रहा है। इस हिसाब से यह 25 ट्रेनों के एक ट्रिप में 4,000 लोगों की वेटिंग टिकट क्लियर होगी।' बता दें कि एक ट्रिप से मुराद यह है कि दिल्ली से ट्रेन चलकर पटना गई और पटना से चलकर वापस दिल्ली आई।
यह भी पढ़ें: 'निलंबन से मेरा मनोबल टूटा नहीं', ACP मनस्वी वशिष्ठ ने बताया अब क्या करेंगे
उत्तर रेलवे के इस कदम से उन लोगों को राहत मिलेगी जिनकी टिकट वेटिंग में है और वह अपनी घर जाने के लिए टिकट क्लियर होने का इंतजार कर रहे हैं। यह एक्स्ट्रा कोच उत्तर रेलवे ने खासतौर से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में लगाए हैं। यात्री रेलवे की किसी भी तरह की बाकी जानकारी 139 पर फोन डायल करके ले सकते हैं।
