भारतीय रेलवे लगातार बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम कसने के लिए अभियान चलाता है। इसी कड़ी में उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने बिना टिकट यात्रा और ट्रेनों में अनाधिकृत प्रवेश को रोकने के प्रयासों के तहत नियमित रूप से टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है।
रेलवे ने इस अभियान में कई लोगों को बिना टिकट पकड़ा है। लोगों को पकड़कर रेलवे ने उनके ऊपर जुर्माना लगाकर वसूली की है। रेलवे ने बताया कि यह अभियान टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा चलाए जाते हैं, जिनका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि यात्री वैध टिकट के साथ यात्रा करें और ट्रेनों में अनाधिकृत प्रवेश को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें: दिल्ली को कैसे मिला था पहला रेलवे स्टेशन? स्टेशन महोत्सव में वह किस्सा जानिए
रेलवे के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे लोग
बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री न केवल रेलवे के राजस्व को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि वैध टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के अधिकारों का भी उल्लंघन करते हैं। दिल्ली मंडल नेन 25 सितंबर को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों का पता लगाने और उन पर जुर्माना लगाने के लिए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर SRM चेक किया।
1.60 लाख रुपये वसूले
स्टेशन पर चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 187 लोगों को पकड़ा गया। इसमें 70 SRM भी शामिल हैं। पकड़े गए लोगों ने रेलवे ने 1,61,670 रुपये की वसूली की गई, जिसे बाद में रेलवे के खजाने में जमा कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, त्योहारों के बीच रेलवे का फैसला
उत्तर रेलवे का दिल्ली मंडल बिना टिकट यात्रियों और टिकट वाले क्षेत्रों में अनाधिकृत व्यक्तियों पर रोक लगाने के लिए विभिन्न टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है। दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमण त्रिपाठी ने वैध टिकट के साथ यात्रा करने के महत्व पर जोर दिया और यात्रियों से टिकट चेकिंग स्टाफ का सहयोग करने का आग्रह किया।
