दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रान्या राव 14 किलो गोल्ड के साथ 3 मार्च को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफअतार हुई थीं। आरोप हैं कि वह सोने की तस्करी कर रही थीं। पुलिस ने जब रान्या राव के लावेल रोड स्थित घर की तलाशी ली तो 2.1 करोड़ रुपये के गहने और 2.7 करोड़ रुपये कैश भी मिले। 

क्या आपको पता है कि भारत में हजारों-करोड़ रुपये का गोल्ड सिंडिकेट काम करता है, जो पुलिस, कस्टम  विभाग और जांच एजेंसी के अधिकारियों की नजर में भी नहीं आता। इन तस्करों का नेटवर्क इतना तगड़ा है कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर सख्त स्कैनिंग के बाद भी इन्हें पकड़ पाना मुश्किल होता है।

यह भी पढ़ें: 1 साल में 30 बार दुबई की ट्रिप, लाखों की कमाई, ऐसे पकड़ी गई रान्या राव

भारत है सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार
सोना खरीदने में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। चीन में सबसे ज्यादा सोना खरीदा जाता है। साल 20020 भारत ने करीब 2.87 लाख करोड़ रुपये का गोल्ड खरीदा था, जो 2021-22 के बीच बढ़कर 3.83 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसमें करीब 33.34 प्रतिशत इजाफा हुआ है। अप्रैल 2021 से लेकर मार्च 2022 तक के बीच 833.07 किलो सोना जब्त हुआ था। इसकी कुल कीमत 405 करोड़ रुपये है। भारत में गहने परंपरा का भी हिस्सा हैं। 

किन देशों से आता है सबसे ज्यादा सोना?
साल 2021-22 के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा सोने की तस्करी म्यांमार से होती है। 37 फीसदी सोने की तस्करी वहीं से होती है। बांग्लादेश से 7 फीसदी, मिडिल-ईस्ट 20 फीसदी और अन्य देशों से 36 फीसदी सोना अवैध तस्करी से आता है।

यह भी पढ़ें: फिल्मों से सोने की तस्करी तक कैसे पहुंचीं अभिनेत्री रान्या राव?


हर साल कितना सोना जब्त होता है?

साल 2023-24 के आंकड़े  बताते हैं कि अब तक 4800 किलोग्राम सोना जब्त किया जा चुका है। वित्त वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 3500 किलोग्राम था। साल 2021-22 में भारत ने 525.82 टन सोना खरीदा था। तब डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की जांच में 1319 किलो सोना जब्त किया गया था। 

Photo Credit: DRI

सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (CBIC) ने  करीब 4869.5 किलो सोना जब्त किया था। साल 2022-23 में 448.62 टन सोना भारत ने खरीदा था। इसी साल 1452 किलो सोना DRI ने सीज किया था, वहीं 3480 किलो सोना CBIC ने जब्त किया था। अगर औसत निकालें तो हर महीने करीब 400 किलो सोना DRI कही जब्त करती है।

कहां से आता है इतना सोना?
मिडिल ईस्ट, ईस्ट एशिया से इन दिनों सोना खूब आ रहा है। अफ्रीका के एयरपोर्ट्स से भी सोने की खूब तस्करी हो रही है। एयरपोर्ट और समुद्री मार्ग दोनों जगहों से खूब तस्करी होती है।

किस एयरपोर्ट पर ज्यादा पकड़े जाते हैं तस्कर?
गोल्ड तस्करी का सबसे बड़ा हब मुंबई था। वहां 4 अप्रैल 2023 तक 604 किलो गोल्ड की तस्करी हुई थी। दिल्ली में 374 और चेन्नई में 306 किलोग्राम सोना पकड़ा गया था।

यह भी पढ़ें: मुगल बादशाह औरगंजेब एक ऐसा नाम जिसने लिया वही फंस गया


राज्यों में कहां सबसे ज्यादा तस्करी होती है?

सबसे ज्यादा सोना पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और यूपी में जब्त किया जाता है। सबसे ज्यादा सोने की तस्करी मैदानी और सीमावर्ती इलाकों में होती है। 36 प्रतिशत तस्करी हवाई मार्ग से और 9 फीसदी तस्करी समुद्री मार्ग से होती है।

भारत में स्मगलिंग पर साल 2023-24 की ये है रिपोर्ट
CIBC ने सोने की तस्करी के संबंध में कुल 6525 मामले दर्ज किए। कुल 4869.6 किलो सोना जब्त हुआ। कुल 1922 लोग 2023-24 के बीच में गिरफ्तार हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: रान्या राव: पिता IPS, बेटी हिरोइन लेकिन गोल्ड स्मगलिंग में गिरफ्तार


जब्त सोने का होता क्या है?
अगर आप कोर्ट में यह साबित कर देते हैं कि सोना वैध है और इसके दस्तावेज आपके पास हैं तो आपको, सोना मिल जाता है। अगर आप तय मात्रा से ज्यादा सोने के साथ पकड़े जाते हैं तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है, जुर्माना देकर आप सोने वापस ले सकते हैं। अगर आप अवैध तरीके से, बिना कागजात के सोना तस्करी के जरिए लेकर आए हैं तो यह जब्त कर लिया जाता है। इसे भारत सरकार के राजकोष या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास भेज दिया जाता है। 


नोट: यह आंकड़े सिर्फ DRI के हैं।