बढ़ती गर्मी और लू के बीच दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। 17 अप्रैल यानी आज राजधानी में तेज आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि पहाड़ियों पर पश्चिमी विक्षोभ और पड़ोसी क्षेत्रों पर चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण दिल्ली-NCR में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे अगले कुछ दिनों में बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी और लू की स्थिति पर काबू पाया जा सकेगा। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा?

 

दिल्ली-NCR में लू का अलर्ट

बुधवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। यह 20 से 21 अप्रैल तक जारी रहने की उम्मीद है। इसके कारण गुरुवार यानी 17 अप्रैल को दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान है और शहर के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। IMD ने गुरुवार को 10 से 20 किमी प्रति घंटे की स्पीड से सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है। SkyMet वेदर के अनुसार, शुक्रवार से रविवार तक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से सतही हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में गर्मी तो बिहार में बारिश, क्या है देश के मौसम का हाल?

अन्य राज्यों का क्या हाल?

16 से 20 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके कारण कुछ स्थानों पर भारी बारिश होी। 18 से 20 अप्रै के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी संभावना है। 

 

अगले 5 दिनों का मौसम अपडेट 

मौसम विभाग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 16 से 18 अप्रैल के दौरान छत्तीसगढ़, बिहार, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। 17 से 18 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, बिहार के गंगा क्षेत्र में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान न तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनि, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: नहीं करवाना होगा बड़ा टेस्ट? ब्लड टेस्ट से पता चलेगा सर्वाइकल कैंसर

इन राज्यों के लिए हीटवेव की चेतावनी 

16-18 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर गर्मी की स्थिति की संभावना है। राजस्थान, गुजरात, केरल और माहे, मध्य महाराष्ट्र के मराठावाड़ा में गर्म मौसम रहने की संभावना है। आज राजस्थान में एक या दो स्थानों पर     और 17 और 18 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में गर्म रात होने की संभावना है।