1 फरवरी यानी रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी। रविवार की सुबह करीब 11 बजे बजट पेश किया जाएगा। पिछले 10 वर्षों में यह पहली बार है जब रविवार को बजट जाएगा। निर्मला सीतारमण को 2019 में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। तब से वह लगातार बजट पेश कर रही हैं। सबसे अधिक 10 बार मोरारजी देसाई और 9 बार पी चिदंबरम ने पेश किया था। हालांकि सीतारमण को छोड़कर किसी ने लगातार बजट नहीं पेश किया था। बता दें कि अबकी बार संसद का बजट सत्र 28 जनवरी को शुरू हुआ और 2 अप्रैल तक चलेगा।

 

इस बीच वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आने वाला बजट अच्छा होगा। उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि यह बहुत अच्छा बजट होगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या एमएसएमई के बारे में कुछ मदद की उम्मीद कर सकते हैं तो उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों के माध्यम से इस क्षेत्र को लगातार समर्थन दे रही है। सरकार एमएसएमई के महत्व को अच्छी तरह से जानती है।'

 

यह भी पढ़ें: ईरान के बंदर अब्बास में बड़ा धमाका, 8 मंजिला इमारत को बनाया निशाना

 

कहां देखें बजट की लाइव स्ट्रीमिंग?

सुबह से ही बजट का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज और संसद टीवी पर किया जाएगा। इसके अलावा इन दोनों के यूट्यूब चैनल पर भी बजट की स्ट्रीमिंग होगी। वहीं विभिन्न निजी न्यूज चैनलों पर भी बजट का लाइव प्रसारण किया जाएगा। लोग घर बैठे और अपने मोबाइल फोन पर पूरा बजट देख सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: योगी के समर्थन में पद छोड़ने वाले डिप्टी कमिश्नर ने वापस लिया इस्तीफा, बताई वजह

 

अगर आप बजट से जुड़े दस्तावेज खोज रहे हैं तो यह आपको केंद्र सरकार की बेवसाइट indiabudget.gov.in पर उपलब्ध होंगे। बजट भाषण खत्म होने के बाद दस्तावेज को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। वहीं बजट से जुड़ी खबरें और विश्लेषण आप खबरगांव की बेवसाइट और यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) भी अपने यूट्यूब चैनल पर बजट भाषण का सीधा प्रसारण किया जाएगा।