भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का गठन हो गया है। नितिन नवीन के बीजेपी अध्यक्ष बनने के महीनों बाद हुई इन निक्तियों में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। इन्हीं चेहरों में नया नाम है डॉक्टर हेमांग जोशी का। हेमांग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
हेमांग जोशी के अलावा बीजेपी ने अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा, बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम को एससी मोर्चा, मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा और कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है।
यह भी पढ़ें: 'क्या PLA ने भारतीय सेना की पेट्रोलिंग रोक दी है?', ओवैसी का मोदी सरकार से सवाल
कौन हैं हेमंग जोशी?
हेमांग जोशी गुजरात से आते हैं। वह वर्तमान में राज्य के बड़े शहर वडोदरा से लोकसभा सांसद हैं। उनके कंधों पर देश के युवाओं को बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा से जोड़ने का जिम्मा रहेगा। खासतौर से इस समय जिस तरह से जेन-जी युवा बीजेपी सरकारों के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर नाराज चल रहे हैं, उन्हें अपने पाले में खींचना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
हेमांग जोशी के कंधों पर ही पूरे देश के विश्वविद्यालयों के लाखों छात्रों को भी बीजेपी से जोड़ने की जिम्मेदारी रहेगी। हेमांग को जेन-जी युवाओं को समझाना होगा कि सरकार उनके लिए काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: आपदा आई, राज्य मांगते भी रहे लेकिन नहीं मिले पैसे, NDRF पर CAG का बड़ा दावा
अंग्रेजी, हिंदी के साथ गुजराती में निपुण
लोकसभा की वेबसाइट में दी गई जानकारी के अनुसार हेमांग जोशी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। 35 साल के हेमंग ने पढ़ाई में BPT, MHRM, PhD इन लीडरशिप कर रखी है। हेमांग जोशी अभी गुजरात बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं। वे अच्छी अंग्रेजी और हिंदी के साथ गुजराती में निपुण हैं।
बता दें कि अभी तक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रभार सांसद तेजस्वी सूर्या के पास था।
