भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 10 नामों को मंजूरी दी। नई दिल्ली के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक बिहार के 4 और उत्तर प्रदेश के 6 उम्मीदवार हैं। 

बिहार में किन उम्मीदवारों को मौका मिला?

बिहार में BJP ने पटना शिक्षक क्षेत्र से नवल किशोर यादव को उम्मीदवार बनाया है। कोसी स्नातक क्षेत्र से डॉ. एनके यादव को टिकट मिला है। दरभंगा स्नातक क्षेत्र से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह उम्मीदवार होंगे।

यूपी में किन्हें मौका मिला?

उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदार नाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर को टिकट मिला है। वाराणसी से डॉ. प्रमोद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। आगरा शिक्षक क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को टिकट मिला है।