तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अलग हुए सांसदों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री की पार्टी TMC से जीते 21 सभी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) नाम की पार्टी में शामिल हो गए थे। अब महीनों बाद NCPI के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है।
NCPI ने ज्योतिप्रकाश चटर्जी को अपना अध्यक्ष चुना है, जबकि अबू ताहेर सहित यूसुफ पठान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीपक अधिकारी देव, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया, रचना बनर्जी और चंद्रिमा पंजा को भी पार्टी ने उपाध्यक्ष बनाया है।
यह भी पढ़ें: 'उल-जूलूल बातें करते हैं', OP राजभर की पूर्वांचल की मांग पर बोले शिवपाल यादव
छह नेताओं को पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी
इसके अलावा पार्टी ने छह नेताओं को पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें उतिया कुंडू, मिताली बाग, बापी हलधर, सुलेखा भुनिया, विवेक मिश्रा और सुवेंदु चक्रवर्ती के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: हरियाणा और पंजाब के सीएम 'पगड़ी' पर आपस में क्यों भिड़ गए? समझिए पूरा विवाद
12 नेता बने पार्टी सचिव
वहीं, नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया ने 12 नेताओं को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने स्वरूप जायसवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि मई में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के चुनाव हारने के बाद टीएमसी से 21 सांसद NCPI में शामिल हो गए थे। बाद में इन सभी सांसदों ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को अपना समर्थन दे दिया।
