असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को गुलाब और बहस की चुनौती देने वाले बयान पर घेरा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को भारत की संस्कृति नहीं मालूम है इसलिए ही वह दीपावली पर गुलाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा है गुलाब वेलेंटाइन पर देते है, दीपावली पर नहीं।
हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राहुल गांधी, गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहस करना चाहते हैं लेकिन बहस सड़क पर नहीं होती, संसद में होती है। सीएम हिमंता ने कहा है कि अगर उन्हें बहस करना है तो संसदीय प्रक्रिया का पालन करें और संसद में यह चुनौती दें।
सीएम हिमंता ने कहा कि अगर राहुल गांधी बहस चाहते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जवाब दे सकते हैं लेकिन संसद में, सड़क पर नहीं। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत दी है कि वह तय संसदीय प्रक्रियाओं का पालन करें, विदेशी मदद का आरोप न लगाएं। उन्होंने राहुल गांधी के इटली कनेक्शन पर भी तंज कसा है।
यह भी पढ़ें: 'विदेशी-स्वदेशी के मुद्दे से दूर रहें', राहुल गांधी को बृजभूषण शरण सिंह की नसीहत
'राहुल गांधी आपको भारतीय संस्कृति के बारे में पता नहीं'
सीएम हिमंता ने कहा, 'राहुल गांधी गुलाब वैलेंटाइन डे में देते हैं, दिवाली में गुलाब नहीं दिया जाता है। खैर, आपको यह सब पता भी नहीं है। आप कहां भारत का संस्कृति का बारे में जानते हैं।'
सीएम हिमंता बिस्व सरमा:-
आप लीडर ऑफ अपोजिशन हैं यह आपका मालूम है कि नहीं है? अगर आप लीडर ऑफ अपोजिशन हैं और आप मानते हैं आप लीडर ऑफ अपोजिशन हैं तो प्रधानमंत्री जी का साथ आपका डिबेट कहां होगा? सड़क में होगा? या कोई गलियों में होगा या संसद में होगा?'
सीएम हिमंता ने कहा, 'मोहन भागवत को आप क्यों जज बनाना चाहते हैं। स्पीकर साहब तो पार्लियामेंट में बैठे हुए हैं, आपका मां भी पार्लियामेंट में हैं, आपकी बहन भी पार्लियामेंट में हैं। डिबेट तो पार्लियामेंट में भी हो सकता है, जज का कोई अभाव भी नहीं है।
यह भी पढ़ें: 'आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने', PM मोदी से बोले राहुल गांधी
'बोफोर्स और अमेरिका डील पर होगी बात'
सीएम हिमंता ने कहा कि विदेश के रिश्तों के बारे में आपको बात नहीं करना चाहिए। चाहे अमेरिकी सौदे की बात हो, बोफोर्स की या भोपाल गैस त्रासदी तक, हर बात पर आपसे बात होगी। उन्होंने कहा कि बिना शोर शराबे के संसद में बहस हो। उन्होंन कहा कि बहस की शुरुआत आप कीजिए, जवाब गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे।
'भारत बांग्लादेश नहीं है, बहस सड़क पर नहीं'
हिमंता बिस्व सरमा, मुख्यमंत्री, असम:-
अब सड़क पर क्यों लोगों को बुलाना चाहते हैं? यह बांग्लादेश नहीं है, यह नेपाल नहीं है। आप दुनियाभर का देश में क्यों जाते हैं? विदेश का साथ संपर्क किसका है? चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी का साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग करके कौन बैठा हुआ है? राहुल जी, लोगों को ऐसे बुड़बक मत समझिए।
'आप हमेशा नहीं बने रह सकते हैं एंग्री यंग मैन'
सीएम हिमंता ने कहा, 'आप हमेशा यह एंग्री यंग मैन बन के नहीं रह सकते हो। अगर सचमुच आपको एक अच्छा राजनीतिविद बनना है, मेरा बिना पैसा में आपको एक सलाह है। इस बार संसद में आप जरूर डिबेट कीजिए और शांति से डिबेट कीजिए, हल्ला-चिल्ला एकदम मत कीजिए और लोगों को डिबेट सुनने दीजिए। गृह मंत्री जी आपका डिबेट का आंसर करेगा, शायद प्रधानमंत्री जी भी इंटरवेन करेगा, अब अच्छा डिबेट होने दीजिए।'
यह भी पढ़ें: 'अराजकता की आग फैलाने में लगी कांग्रेस', राहुल गांधी पर बरसी बीजेपी
'राहुल गांधी हार को नहीं पचा पाते हैं'
हिमंता बिस्व सरमा, मुख्यमंत्री, असम:-
डिबेट तो आप नहीं करना चाहते हैं। आप डिबेट चाहते हैं सड़क पर लेकिन हम डिबेट चाहते हैं संसद में। आप SIR की बात बोलते हैं, असम में मैं चुनाव जीतता हूं तो वह मैच फिक्सिंग है, केरला में आपका सरकार जीतते हैं वह एकदम बढ़िया है। हंड्रेड परसेंट प्योर गोल्ड है। ईवीएम खराब है, नरेंद्र मोदी जी वाराणसी से जीतते हैं तो वह खराब है, लेकिन आप रायबरेली में से जीतने से यह हंड्रेड परसेंट गोल्ड है।
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, 'आप थोड़ा बाहर आइए। यह जो गुलाब दिखाकर आप कर रहे हैं न, वह अगली बार किसी को जरूर गुलाब दीजिए। दीपावली में गुलाब मत लाइए।'
