आज का दिन कई लोगों के लिए बेहद रोचक रहने वाला है। जहां मेष राशि के लोगों को बिजनेस में मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ कर्क राशि के लोगों को धन के मामले में सतर्क रहना होगा। रविवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। अंक शास्त्र के अनुसार आज का मूलांक 2 है। रविवार के कारक देव सूर्यदेव हैं, जिससे यह दिन ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो चंद्रमा अपनी चाल से मन और भावनाओं को प्रभावित करेंगे, वहीं सूर्यदेव का सिंह राशि में प्रभाव रहेगा, जिससे सिंह राशि के लोगों की नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी।
आज के दिन ग्रहों की चाल आपको अपनी प्राथमिकताओं के बारे में सोचने और जीवन में संतुलन बनाने की प्रेरणा देती है। रविवार का यह दिन पारिवारिक मेलजोल और भविष्य के लक्ष्यों को निर्धारित करने के लिए सबसे बेहतर है। जो लोग नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें ग्रहों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: अगस्त महीने में किन लोगों पर होगी धन की बरसात, किसे झेलना पड़ेगा आर्थिक नुकसान?
राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के बिजनेस करने वाले लोगों को आज मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। ऐशो-आराम की चीजों की खरीदारी करेंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा।
आज क्या करें: सूर्यदेव को जल अर्पित करें और लाल फल का दान करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई बड़ा वित्तीय फैसला न लें।
वृषभ राशि
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में सोच-समझकर किया गया निवेश लाभ देगा। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलने से मानसिक तनाव दूर होगा।
आज क्या करें: जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं।
आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति के साथ फिजूल बहस न करें।
मिथुन राशि
आपकी बातचीत की वजह से व्यापार में अच्छे सौदे हो पाएंगे। आज रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लव पार्टनर से बात न करने की वजह से गलतफहमी हो सकती है। इससे बचने के लिए खुलकर बात करें, जिससे रिश्ता और मजबूत बनेगा।
आज क्या करें: पक्षियों को दाना और पानी दें।
आज क्या न करें: आज ज्यादा खर्च करने और किसी को उधार देने से बचें।
यह भी पढ़ें: 1 अगस्त का राशिफल: शनि और सूर्य के प्रभाव से आपके जीवन में आज क्या बदलेगा? जानिए
कर्क राशि
आज आपको आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर फायदा देंगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
आज क्या करें: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
आज क्या न करें: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।
सिंह राशि
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। लव पार्टनर के साथ कोई सुखद सरप्राइज साझा कर सकते हैं।
आज क्या करें: बड़ों का आशीर्वाद लें।
आज क्या न करें: उत्साह में किसी को कड़वे शब्द न कहें।
कन्या राशि
ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा अधिक रह सकता है। प्लानिंग के साथ काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में पुरानी बातों को तूल न दें। शांत रहकर बातचीत से समस्याओं को सुलझाएं।
आज क्या करें: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें और बाहर के खाने से बचें।
यह भी पढ़ें: Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा लिरिक्स हिंदी में, पाठ करने के फायदे जानें
तुला राशि
आज धन कमाने के नए स्रोत बनेंगे। बिजनेस में नए पार्टनर से जुड़ने के योग हैं, जिससे भविष्य में बड़ा फायदा होगा। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
आज क्या करें: मां लक्ष्मी की पूजा करें।
आज क्या न करें: पैसों के लेन-देन में लापरवाही और अजनबियों पर भरोसा न करें।
वृश्चिक राशि
दफ्तर में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। प्रमोशन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव पार्टनर को लेकर आपका समर्पण रिश्ते को और गहरा बनाएगा। शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ का दान करें।
आज क्या न करें: सहकर्मियों के साथ अपनी निजी बातें शेयर न करें।
धनु राशि
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। लव लाइफ में नया उत्साह रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा।
आज क्या करें: चने की दाल या पीली वस्तु का दान करें।
आज क्या न करें: काम को कल पर टालने की आदत से दूर रहें।
यह भी पढ़ें: 31 जुलाई राशिफल: मेष को धन लाभ, क्या मिथुन वालों को मिलेगा किस्मत का साथ?
मकर राशि
व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। धैर्य बनाए रखें और किसी भी नए प्रोजेक्ट में सोच-समझकर पैसा लगाएं। जीवनसाथी का सहयोग आपको संबल देगा। उनके साथ दिल की बात साझा करने से मन हल्का होगा।
आज क्या करें: शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
आज क्या न करें: जोखिम भरे कामों में लापरवाही न बरतें।
कुंभ राशि
बिजनेस में मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे लक्ष्य आसानी से पूरे होंगे। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत बेहतरीन बना रहेगा।
आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: बिना वजह दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।
मीन राशि
ऑफिस के विरोधियों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आप अपनी चुनौतियों पर विजय हासिल कर लेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन आपका सौम्य व्यवहार सब ठीक कर देगा।
आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।
आज क्या न करें: कोर्ट-कचहरी के मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
