सोमवार का दिन एक तरफ कई लोगों के लिए सुखद रहेगा, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों के लिए यह दिन मिलाजुला रहेगा। आज के दिन कुछ लोगों को अचानक धन लाभ होगा, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोगों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज का मूलांक 1 बनता है, जिसका स्वामी सूर्य ग्रह है। मूलांक 1 व्यक्ति को नेतृत्व क्षमता, नई शुरुआत, दृढ़ संकल्प और नई ऊर्जा प्रदान करता है।

 

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा आज मेष राशि में रहेंगे, जो व्यक्ति की हर मामले में जल्द फैसला लेने की क्षमता को बढ़ाता है। इस दिन सिंह राशि में सूर्य, कन्या राशि में बुध और वृषभ राशि में गुरु बृहस्पति विराजमान रहेंगे। ग्रहों का संयोग लोगों की बातचीत करने की क्षमता को बेहतर करेगा। इसके साथ ही आज कई लोगों को वित्तीय सतर्कता और व्यावसायिक सफलता की राह नजर आएगी। आज का वातावरण सकारात्मकता और उत्साह से भरा रहेगा, जो आपको चुनौतियों को अवसरों में बदलने की प्रेरणा देगा।

 

यह भी पढ़ें:  जैनों के लिए खास है अक्टूबर का महीना, कौन से व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं? जानें

राशिफल

मेष राशि

 

आज आपके घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा, जिसमें आप खुशहाली मनाते नजर आएंगे। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन व्यापारिक निवेश में जल्दबाजी से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा। 

आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: नौकरी में दूसरों पर जबरन अपने विचार न थोपें।

 

वृषभ राशि

 

नौकरी-पेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। आर्थिक मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। प्रेम जीवन में पुरानी बातों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। 

आज क्या करें: घर से निकलते समय थोड़ा दही और चीनी खाकर निकलें।

आज क्या न करें: किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें।

 

मिथुन राशि

 

शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लव पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

आज क्या करें: गाय को हरी घास खिलाएं।

आज क्या न करें: आज दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में दखल न दें।

 

यह भी पढ़ें: पितृपक्ष शुभ है, मांगलिक कामों को शुरू करने पर रोक क्यों? गरुड़ पुराण से समझिए

 

कर्क राशि

 

करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी और पुराना फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

आज क्या करें: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

आज क्या न करें: किसी भी बात को लेकर ज्यादा भावुक होने से बचें।

 

सिंह राशि

 

मूलांक 1 का प्रभाव आपको ऊर्जावान बनाएगा। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए समझौतों से लंबे समय के लिए आर्थिक लाभ होगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

आज क्या करें: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

आज क्या न करें: अपने भीतर अहंकार या घमंड को न पनपने दें।

 

कन्या राशि

 

ऑफिस में थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी से लिया गया निर्णय ही फायदा पहुंचाएगा। लव लाइफ में थोड़ा संयम रखें।

आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

आज क्या न करें: आज किसी को भी उधार पैसा देने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष कब है, पितरों के तर्पण करने का समय, मुहूर्त और विधि क्या है? जानें सब

 

तुला राशि

 

आज के दिन आपको मुनाफा होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। लव पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।

आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को चावल या चीनी का दान करें।

आज क्या न करें: कोई भी बड़ा निर्णय लेने में टालमटोल न करें।

 

वृश्चिक राशि

 

आज प्रतियोगी इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। लव पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। शाम का समय परिवार के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: गुप्त शत्रुओं पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

 

धनु राशि

 

शिक्षा और शोध से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। नौकरी में आपकी रचनात्मकता रंग लाएगी। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपने प्रियतम के साथ दिल की बात साझा करने का सही समय है।

आज क्या करें: भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल का दान करें।

आज क्या न करें: आलस के कारण अपने महत्वपूर्ण काम न टालें।

 

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष में करें ये काम जिससे पितृ होंगे प्रसन्न, वरना पितृ होंगे नाराज

 

मकर राशि

 

प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपकी मेहनत का परिणाम जल्द ही मिलेगा। बजट बनाकर काम करें, ताकि आर्थिक संतुलन बना रहे। लव पार्टनर के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। 

आज क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: व्यर्थ बहस में न उलझें।

 

कुंभ राशि

 

नौकरी में बदलाव के संकेत हैं, जो आपके पक्ष में रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन संतोषजनक रहेगा। लव पार्टनर के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। कोई छोटी-सी सरप्राइज डेट आपके रिश्ते को नई ताजगी दे सकती है।

आज क्या करें: पक्षियों को दाना और पानी दें।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी व्यावसायिक फैसला न लें।

 

मीन राशि

 

आपकी वाणी और व्यवहार कुशलता से रुके हुए काम बन जाएंगे। धन संचय करने में सफलता मिलेगी। व्यापार विस्तार के लिए दिन अनुकूल है। लव लाइफ में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर या गिफ्ट मिल सकता है।

आज क्या करें: माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।

आज क्या न करें: खान-पान में लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, सतर्क रहें।

 

नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।