गुरुवार का यह दिन कई लोगों के लिए बेहद खास और सकारात्मक रहने वाला है। आज के दिन कई लोगों पर बृहस्पति देव का आशीर्वाद मिलेगा। जिसके प्रभाव से लाखों लोगों के बिगड़े काम संवर जाएंगे। बृहस्पतिवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। पंचांग के अनुसार आज का मूलांक 3 है, जो बृहस्पति ग्रह के प्रभाव को दर्शाता है। मूलांक 3 और गुरुवार का दुर्लभ संयोग ज्ञान, निर्णय क्षमता, आध्यात्मिक ऊर्जा और नए कामों की योजना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। आज चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि सूर्य सिंह राशि में अपनी स्वराशि में स्थित रहेंगे। ग्रहों का यह संतुलन मानसिक स्थिरता, वित्तीय लाभ और करियर में नए अवसरों के राह खोलेगा।
आज की ऊर्जा सकारात्मकता और आत्मविश्वास से भरपूर है। गुरु का प्रभाव जहां बुद्धि को बढ़ाएगा, वहीं चंद्रमा की स्थिति रिश्तों में मिठास फैलाएगी। आज का दिन उन कामों को पूरा करने के लिए सही है। आज कुछ लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। इसके साथ ही बिजनेस करने वाले लोगों के आज नए सौदे तय हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है?
यह भी पढ़ें: क्या है इंसान का असली धर्म? गीता के श्लोकों से समझें क्यों कर्म का महत्व
राशिफल
मेष राशि
दफ्तर में आपकी सकारात्मक सोच की तारीफ होगी। नए प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। किसी पुरानी गलतफहमी के दूर होने के योग हैं।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय लेने से बचें।
वृषभ राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि में विराजमान हैं, जिससे मानसिक मजबूती और शांति बनी रहेगी। व्यापार में मनचाहा लाभ होगा और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
आज क्या करें: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: अपने व्यवहार में जिद्दीपन न आने दें।
मिथुन राशि
ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा अधिक रह सकता है। हालांकि आज आपको अचानक धन लाभ होगा। विदेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक खबर मिलेगी। लव लाइफ में बातचीत के दौरान संयम रखें।
आज क्या करें: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
आज क्या न करें: बहकावे में आकर अपने रिश्तों में शक न करें।
यह भी पढ़ें: 2 सितंबर का राशिफल: हल छठ के दिन किन लोगों पर बरसेगी बलराम की कृपा?
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। नेटवर्किंग से व्यापारिक लाभ होगा। प्रेम जीवन में रोमांस और उत्साह बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।
आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति को आज उधारी देने से बचें।
सिंह राशि
सूर्यदेव की कृपा से आज आपका आत्मविश्वास और मान-सम्मान चरम पर रहेगा। नौकरी में नए अधिकार मिलने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति बहुत शानदार रहेगी। पार्टनर के साथ समझदारी बढ़ेगी।
आज क्या करें: उगते सूर्य को अर्घ्य दें।
आज क्या न करें: कार्यस्थल पर अहंकार से बचें।
कन्या राशि
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन निवेश के लिहाज से दिन सामान्य से बेहतर है। लव पार्टनर के साथ किसी धार्मिक या मनोरंजक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। जिससे आपके संबंध बेहतर होंगे।
आज क्या करें: पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरी घास खिलाएं।
आज क्या न करें: किसी भी काम को कल पर टालने की भूल न करें।
यह भी पढ़ें: 2 या 3 सितंबर कब है हल छठ? पर्व की खासियत से लेकर निर्जला व्रत का महत्व जानें
तुला राशि
आज आपको नौकरी में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें और जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है।
आज क्या करें: मां दुर्गा की पूजा करें और किसी कन्या को फल दान करें।
आज क्या न करें: सेहत को नजरअंदाज न करें और ज्यादा तनाव न लें।
वृश्चिक राशि
पार्टनरशिप वाले कामों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार का विस्तार करने के लिए आज का दिन बेहद शानदार है। नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में तालमेल रहेगा।
आज क्या करें: हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।
आज क्या न करें: सहकर्मियों पर गुस्सा न करें।
धनु राशि
मेहनत और लगन से आप अपने दुश्मनों को पछाड़ देंगे। नौकरी में स्थिति मजबूत होगी। खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। लव पार्टनर के साथ छोटी-मोटी नोक-झोंक संभव है, जिसे प्यार से सुलझाया जा सकता है।
आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।
आज क्या न करें: खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
यह भी पढ़ें: मेष से मीन तक, कैसे रहेगा सितंबर का महीना? पढ़े मासिक राशिफल
मकर राशि
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। शेयर बाजार या लॉटरी में सोच-समझकर किया गया निवेश लाभ दे सकता है। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे।
आज क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: जोखिम भरे शॉर्टकट रास्तों को न अपनाएं।
कुंभ राशि
संपत्ति से जुड़े मामलों में आज आपको फायदा होगा। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से काम समय पर पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। परिवार और पार्टनर के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा।
आज क्या करें: जरूरतमंदों को भोजन कराएं या वस्त्रों का दान करें।
आज क्या न करें: घर के बड़ों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
मीन राशि
आपका साहस बढ़ेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। नए व्यापारिक संपर्क भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। भाई-बहनों और पार्टनर के साथ रिश्ते बेहद मजबूत होंगे। कहीं छोटी दूरी की खुशनुमा यात्रा का योग है।
आज क्या करें: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें।
आज क्या न करें: किसी भी बहस में अपनी ऊर्जा नष्ट न करें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
