मंगलवार का यह दिन बेहद खास है। आज के दिन लाखों भक्त इंदिरा एकादशी का व्रत रखने वाले हैं। इस व्रत के प्रभाव से लोगों पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे उनका दिन शानदार गुजरेगा। इसके साथ ही आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल से लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे लोग अपने रुके काम निपटा पाएंगे। मंगलवार का दिन पंचांग के अनुसार कुआर महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। मंगलवार का दिन होने से मंगल देव का प्रभाव प्रमुख रहेगा, जो ऊर्जा, साहस और पराक्रम बढ़ाएंगे। आज का मूलांक 6 है।

 

ग्रहों की चाल आज मुख्य रूप से सिंह राशि में चंद्रमा के प्रवेश करेगी, जिससे आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी पहले से बेहतर होगी। आज का दिन मिले-जुले परिणामों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जहां मंगल की ऊर्जा आपको नए काम की शुरुआत करने का साहस देगी, वहीं चंद्रमा की स्थिति मानसिक रूप से मजबूत रखेगी। पेशेवर जीवन हो या निजी संबंध, स्पष्टता और ईमानदारी से लिए गए फैसले लंबे समय तक लाभ पहुंचाएंगे। आज के दिन लोगों को जल्दबाजी में आकर निर्णय लेने से बचना होगा।

 

यह भी पढ़ें: 6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? तारीख से लेकर पारण तक का समय जानिए

राशिफल

1. मेष राशि

 

आज के दिन आप कुछ नई चीजें खरीदने वाले हैं। पेशेवर लोगों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।

आज क्या करें: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

आज क्या न करें: किसी भी विवाद में तुरंत न बोलें।

 

2. वृषभ राशि

 

व्यापार में समझदारी से लिया गया निर्णय मुनाफा दिलाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा।

आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को फल दान करें।

आज क्या न करें: बिना सोचे-समझे बड़ा वित्तीय निवेश न करें।

 

3. मिथुन राशि

 

व्यापार में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।

आज क्या करें: पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें।

आज क्या न करें: नौकरी में किसी की चुगली करने से बचें।

 

यह भी पढ़ें:  पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखना जरूरी है या नहीं? धर्म ग्रंथों समझें

 

4. कर्क राशि

 

करियर में प्रगति के योग हैं, हालांकि काम का दबाव महसूस हो सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, फिर भी अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार और पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा।

आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: नकारात्मक विचारों को मन में हावी न होने दें।

 

5. सिंह राशि

 

चंद्रमा का आपकी राशि में होना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। व्यापार में नए समझौते लाभदायक रहेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पार्टनर आपकी बातों को तरजीह देगा।

आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

आज क्या न करें: नौकरी में अहंकार दिखाने से बचें।

 

6. कन्या राशि

 

काम के सिलसिले में दौड़-भाग बढ़ सकती है। पेशेवर मोर्चे पर मेहनत का फल देर से मिलेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रह सकती है।

आज क्या करें: किसी मंदिर में कपूर दान करें।

आज क्या न करें: आज के काम को कल पर टालने की भूल न करें।

 

यह भी पढ़ें: 9 दिन, 9 रंग: कश्मीर से कन्याकुमारी तक कैसे बदल जाता है नवरात्रि का रूप?

 

7. तुला राशि

 

शेयर बाजार या निवेश से जुड़े मामलों में फायदा संभव है। टीम वर्क में काम करना फायदेमंद रहेगा। लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा। जीवनसाथी से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है।

आज क्या करें: छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

आज क्या न करें: दूसरों के मामलों में बेवजह दखल न दें।

 

8. वृश्चिक राशि

 

मंगलवार का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। ऑफिस में आपकी योजनाओं की सराहना होगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं। पार्टनर के साथ विश्वास मजबूत होगा। कठिन समय में एक-दूसरे का साथ मिलेगा।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई कानूनी या कागजी काम न निपटाएं।

 

9. धनु राशि

 

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा या विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है।

आज क्या करें: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

आज क्या न करें: वित्तीय मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

 

यह भी पढ़ें: गया जी में जर्मनी-यूक्रेन की महिलाओं ने किया पिंडदान, गरुड़ पुराण से समझें महत्व

 

10. मकर राशि

 

नौकरी पर थोड़ी सतर्कता की आवश्यकता है। दुश्मन आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। हालांकि, आपकी रणनीति उन्हें परास्त करेगी। खर्चों पर लगाम लगाएं। लव पार्टनर के मूड को समझने का प्रयास करें।

आज क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

 

11. कुंभ राशि

 

आज आपको नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में मददगार साबित होंगे। आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। प्रेम संबंधों में तालमेल बना रहेगा। एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा।

आज क्या करें: बहते जल में थोड़ा सा गुड़ प्रवाहित करें।

आज क्या न करें: निर्णयों में दुविधा की स्थिति से बचें।

 

12. मीन राशि

 

नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और अटका हुआ धन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताएंगे। आपसी समझ और बढ़ेगी।

आज क्या करें: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

आज क्या न करें: लेन-देन के समय किसी पर भी अंधविश्वास न करें।

 

नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।