शनिवार का यह दिन कई लोगों के लिए आध्यात्मिक और मानसिक ऊर्जा से भरा हुआ है। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। शनिवार का दिन होने के कारण आज लोगों पर कर्मफलदाता शनि देव की कृपा बरसेगी। आज का मूलांक 8 बनता है, जो न्याय, मेहनत, अनुशासन और सफलता का प्रतीक है। ग्रहों की चाल की बात करें तो आज कुछ राशि के लोगों को मन और दिमाग के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। इसके अलावा ग्रहों की स्थिति लोगों को पारिवारिक फैसले लेने की ओर प्रेरित कर रही है।

 

आज का दिन कर्मप्रधान और सकारात्मक है, जिसमें कई लोगों को आज धैर्य और निरंतर कोशिश करने की जरूरत है। शनि और मूलांक 8 के प्रभाव से आज जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं, जबकि सोच-समझकर किए गए काम आपको भविष्य में बड़ा लाभ देंगे। जो लोग अपनी जिम्मेदारियों को पूरे मन से निभाएंगे, उनके लिए आज सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: 7 अगस्त का राशिफल: तुला और सिंह राशि की लगेगी लॉटरी, आपको धन लाभ होगा या नहीं?

राशिफल

 

मेष राशि

 

आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को आज के दिन धन लाभ मिलेगा। आज के दिन लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: किसी पर भी पैसे के मामले में भरोसा न करें।

 

वृषभ राशि

 

नौकरी में आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, जिसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें और फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में थोड़ी गलतफहमियां पनप सकती हैं।

आज क्या करें: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: किसी को उधार पैसा देने से बचें।

 

मिथुन राशि

 

आज का दिन आपके लिए तरक्की और नई संभावनाओं से भरा रहेगा। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन यादगार रहेगा और कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है।

आज क्या करें: पक्षियों के लिए दाना और पानी रखें।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई व्यावसायिक फैसला न लें।

 

यह भी पढ़ें: सावन का हर दिन सोमवार जितना ही क्यों पवित्र है? समझिए क्या होता है 'शिव वास'

 

कर्क राशि

 

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता है। आज शांत रहकर अपनी योजनाओं को पूरा करें।

आज क्या करें: शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।

आज क्या न करें: संवेदनशील होकर कोई निर्णय न लें।

 

सिंह राशि

 

आज व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं, जो भविष्य में बड़ा मुनाफा देंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लव लाइफ में प्यार और रोमांच बना रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

आज क्या न करें: दूसरों पर अपनी इच्छाएं थोपने का प्रयास न करें।

 

कन्या राशि

 

आज आपकी मेहनत का फल मिलेगा और कोई प्रोजेक्ट पूरा होगा। वित्तीय मामलों में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज अपनी लाइफस्टाइल सुधारने का मौका मिलेगा।

आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

आज क्या न करें: अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, किसी से शेयर न करें।

 

यह भी पढ़ें: 6 अगस्त का राशिफल: वृषभ राशि वालों को करियर में सफलता, बाकियों का क्या होगा?

 

तुला राशि

 

आज का दिन आपके उत्साह से भरा रहेगा। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा। लव पार्टनर के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। आज दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

आज क्या करें: किसी गरीब को काले तिल या उड़द की दाल दान करें।

आज क्या न करें: दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च न करें।

 

वृश्चिक राशि

 

आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वरना परिवार में झगड़ा हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। लव लाइफ में संयम रखें और एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें।

आज क्या करें: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

आज क्या न करें: किसी के साथ काम को लेकर विवाद में न पड़ें।

 

 

धनु राशि

 

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी और कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आज अध्यात्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा।

आज क्या करें: भगवान विष्णु के मंदिर में पीले फल चढ़ाएं।

आज क्या न करें: बिना सोचे-समझे किसी अनजान पर भरोसा न करें।

 

यह भी पढ़ें: 5 अगस्त का राशिफल: धनु को आराम, कन्या का होगा धन लाभ, आपका दिन कैसा रहेगा?

 

मकर राशि

 

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। शनि देव की कृपा से आपकी काम की सराहना होगी। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और धन बचाने करने में आप सफल रहेंगे। 

आज क्या करें: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: समय बर्बाद न करें और काम को कल पर न टालें।

 

कुंभ राशि

 

आज आपके मन में नए विचार आएंगे, जो आपको तरक्की की ओर ले जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को रुपये से जुड़ी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार होगा। लव लाइफ में प्यार भरा माहौल रहेगा।

आज क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: अपने लक्ष्यों से ध्यान न भटकने दें।

 

मीन राशि

 

आज आपको मिले-जुले परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा, जिससे थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें। 

आज क्या करें: बहते जल में काले तिल बहा दैं। 

आज क्या न करें: किसी भी काम में जल्दबाजी या लापरवाही न बरतें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।