आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए बेहद पॉजिटिव रहेगा, जिससे वे आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे, जबकि मेष राशि के लोगों के लिए दिन थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। 22 जून को पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। अंक ज्योतिष के हिसाब से आज का मूलांक 4 है, जो राहु का अंक माना जाता है और यह जीवन में अचानक बदलाव देता है।ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो आज चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे सूर्य और चंद्रमा का तालमेल बना रहेगा। आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला और प्रशासनिक कार्यों में सफलता दिलाने वाला साबित होगा।
आज की ऊर्जा सकारात्मकता से भरपूर है। सोमवार का दिन होने के कारण भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। हालांकि, मूलांक 4 के प्रभाव के कारण आज कोई भी बड़ा फैसला लेते समय जल्दबाजी न करें। आज का दिन कर्म प्रधान है, जहां सूझबूझ से किए गए प्रयास आपको बड़ी सफलता दिला सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: निर्जला एकादशी कब है, 24 या 25 जून? सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि जानिए
राशिफल
मेष राशि
ऑफिस में आपका दिन थोड़ा मुश्किल जा सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। आज आपको धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
आज क्या करें: शिवलिंग पर जल में चंदन मिलाकर अर्पित करें।
आज क्या न करें: आज किसी को उधार देने से बचें।
वृषभ राशि
नौकरी में प्रमोशन और ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे राहत महसूस होगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
आज क्या करें: सफेद रंग के कपड़े पहनें।
आज क्या न करें: अपनी बातें किसी अजनबी से शेयर न करें।
मिथुन राशि
आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें क्योंकि ऑफिस के सहयोगियों से विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में आपको अपने भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
आज क्या करें: भगवान गणेश को दूर्वा (घास) चढ़ाएं।
आज क्या न करें: किसी भी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें।
यह भी पढ़ें: 21 जून का राशिफल: क्या बृहस्पति की वजह से आप पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा?
कर्क राशि
नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। परिवार में माता-पिता का आशीर्वाद आपके कार्यों को सफल बनाएगा, जिससे आपकी ऊर्जा सकारात्मक बनी रहेगी।
आज क्या करें: 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें।
आज क्या न करें: किसी भी काम में आलस्य न दिखाएं।
सिंह राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी क्योंकि लॉटरी या शेयर बाजार से धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।
आज क्या करें: सुबह सूर्य देव को अर्घ्य दें।
आज क्या न करें: अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें।
कन्या राशि
ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा, जिससे थकान महसूस हो सकती है। सुख-सुविधाओं की चीजें खरीद सकते हैं, जिससे धन खर्च होगा। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को चावल या दूध का दान करें।
आज क्या न करें: यात्रा करते समय लापरवाही न बरतें।
यह भी पढ़ें: मुहर्रम के पवित्र महीने में क्या करें और किन कामों से बचें? कुरआन से समझिए
तुला राशि
मीडिया और क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। धन कमाने के नए स्रोत खुलेंगे। आज पुराने दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर की योजना बन सकती है। लव पार्टनर से अपने मन की बात शेयर करेंगे, जिससे नजदीकियां बढ़ेंगी।
आज क्या करें: माता लक्ष्मी की कपूर से आरती करें।
आज क्या न करें: अपनी तुलना दूसरों से करने से बचें।
वृश्चिक राशि
सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: किसी विवादित मामले में गवाही देने से बचें।
धनु राशि
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक या शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है।
आज क्या करें: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: बड़ों का अनादर न करें।
यह भी पढ़ें: 19 जून राशिफल: मेष का रहेगा दिन अच्छा, कन्या को करना पड़ेगा चुनौतियों का सामना
मकर राशि
करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अपने विरोधियों की चालों से सतर्क रहें। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। पैसों के लेनदेन में बेहद सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है।
आज क्या करें: शिव चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: आज कोई नया बिजनेस शुरू न करें।
कुंभ राशि
नौकरीपेशा लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। लव लाइफ सुखमय रहेगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
आज क्या करें: पक्षियों के लिए दाना डालें।
आज क्या न करें: शाम के समय घर में अंधेरा न रखें।
मीन राशि
नौकरी में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। व्यापार में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता से आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
आज क्या करें: गाय को हरी घास या भीगे हुए चने खिलाएं।
आज क्या न करें: किसी भी काम को कल पर न टालें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।


