27 जून 2026 को शनिवार है। आज का दिन आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। अंक ज्योतिष के नजरिए से आज का मूलांक 9 है, जो मंगल देव के प्रभाव को दर्शाता है। इससे आज के दिन ऊर्जा और कुछ नया काम करने का जज़्बा रहेगा। ग्रहों की चाल पर नजर डालें तो चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, जिससे मानसिक रूप से लोग थोड़े संवेदनशील रहेंगे। शनि देव की असीम कृपा पाने के लिए भी आज का दिन बेहद शानदार है।

 

ऊर्जा की बात करें तो आज का दिन कर्मप्रधान रहेगा। शनि और मंगल का यह संयोग आपको अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर बनाएगा। हालांकि, जल्दबाजी में आकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन नई रणनीतियां बनाना सफल रहेगा। परिवार में आज बातचीत करते वक्त थोड़ी नरमी बरतने की जरूरत होगी। कुल मिलाकर, धैर्य और सही योजना के साथ आगे बढ़ने पर आज का दिन आपके लिए सफलता की नई इबारत लिख सकता है।

 

यह भी पढ़ें: उज्जैन में महाकाल दर्शन कैसे करें? VIP प्रोटोकॉल से आरती तक, सब जानिए

राशिफल

 

मेष राशिफल

 

नौकरी में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को आज नए ऑर्डर मिलने से उत्साह बढ़ेगा। धन कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: आज किसी के साथ बहस न करें।

 

वृषभ राशिफल

 

नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। फिजूलखर्ची से बचना होगा, वरना बेवजह की खरीदारी बजट बिगाड़ सकती है। लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है।

आज क्या करें: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: आज के दिन किसी से उधार का लेन-देन न करें।

 

मिथुन राशिफल

 

करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

आज क्या करें: पक्षियों को दाना-पानी डालें।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी काम न करें।

 

यह भी पढ़ें: 26 जून का राशिफल, मिथुन और तुला के लिए अच्छे दिन, बाकी राशियों का हाल क्या?

 

कर्क राशिफल

 

ऑफिस में आपके काम को नोटिस किया जाएगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। आज आपका स्क्रीन टाइम ज्यादा रहेगा, जिससे आपको नींद नहीं आएगी।

आज क्या करें: ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।

आज क्या न करें: आज किसी भी विवादित मामले में अपनी राय देने से बचें।

 

सिंह राशिफल

 

नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की अच्छी खबर मिल सकती है। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी से कोई खूबसूरत उपहार मिल सकता है।

आज क्या करें: माता-पिता का आशीर्वाद लें।

आज क्या न करें: अहंकार को अपने रिश्तों पर हावी न होने दें।

 

कन्या राशिफल

 

नौकरी में काम का दबाव अधिक रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए इस दिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च अधिक होगा। आज के दिन जीवनसाथी का सहयोग आपको संबल देगा।

आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को काले तिल या कंबल का दान करें।

आज क्या न करें: सहकर्मियों की पीठ पीछे बुराई करने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: जब कोई ग्रह किसी राशि में प्रवेश करता है तो जातक पर क्या असर होता है?

 

तुला राशिफल

 

कला, मीडिया जैसे क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपके भाग्य में आर्थिक लाभ के योग हैं। भौतिक सुख-साधनों की खरीदारी पर पैसा खर्च हो सकता है। शाम को परिवार के साथ डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है।

आज क्या करें: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: किसी के बहकावे में आकर अपनी बातें शेयर न करें।

 

वृश्चिक राशिफल

 

चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आज आपके बहुत काम आएगी।

आज क्या करें: सुंदरकांड का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।

आज क्या न करें: वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

 

धनु राशिफल

 

सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। धन कमाने के नए स्रोत बनेंगे। हालांकि, धार्मिक कार्यों पर भी कुछ खर्च हो सकता है। लव पार्टनर के साथ चल रही अनबन खत्म होगी।

आज क्या करें: गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

आज क्या न करें: आज किसी भी काम को कल पर न टालें।

 

यह भी पढ़ें: 25 जून राशिफल: निर्जला एकादशी पर किन 5 राशियों की हर मनोकामना हो सकती है पूरी?

 

मकर राशिफल

 

ऑफिस में सीनियर अधिकारियों से बहस हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें और अपने काम से जवाब दें। आज धन के लेन-देन में बेहद सावधानी बरतें। घर के काम की वजह से आज आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे।

आज क्या करें: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: आज किसी भी अजनबी को पैसा उधार न दें।

 

कुंभ राशिफल

 

नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। सिंगल जातकों के जीवन में आज किसी खास शख्स से मुलाकात हो सकती है।

आज क्या करें: आज नीले रंग के कपड़े पहनें।

आज क्या न करें: आवेश में आकर कोई भी कड़ा फैसला न लें।

 

मीन राशिफल

 

बिजनेस में कोई भी डील फाइनल करते समय सूझबूझ से काम लें। नौकरी में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताकर मानसिक शांति मिलेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज क्या करें: हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।

आज क्या न करें: कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।