रविवार का यह दिन बेहद खास है क्योंकि आज अहोई अष्टमी का त्योहार है। इस दिन लाखों महिलाएं अपनी संतान के स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। व्रत रखने वाली महिलाएं अहोई माता की पूजा करती हैं, जिसके प्रभाव से लोगों के जीवन में खुशहाली बनी रहती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज का मूलांक 1 है, जो सूर्य के प्रभाव को दर्शाता है। यह मूलांक लीडरशिप क्वालिटी, संवेदनशीलता, कूटनीति, मानसिक संतुलन और नए संबंधों के सृजन के लिए विशेष प्रेरणा देता है।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रदेव आज कर्क राशि में रहेंगे। ग्रहों की यह सुंदर स्थिति लोगों की लीडरशिप क्वालिटी और भावनात्मक स्थिरता को मजबूत कर रही है। दिन की ऊर्जा संतुलन और क्रिएटिव काम के लिए बेहद शुभ रहेगी। पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में तालमेल बिठाने का यह बेहतरीन मौका है, जिससे हर राशि के लोगों को प्रगति के नए रास्ते मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Ahoi Ashtami 2026: कब है अहोई अष्टमी? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि
राशिफल
1. मेष राशि
प्रेम जीवन में ईमानदारी और खुलापन बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्ते को मजबूत करेगा। आर्थिक मोर्चे पर निवेश से जुड़े मामलों में समझदारी से कदम बढ़ाएं, रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
क्या करें: दिन की शुरुआत में ही जरूरी योजनाएं पूरी कर लें।
क्या न करें: किसी भी बात पर क्रोध करने से बचें।
2. वृषभ राशि
दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। यदि कोई पुरानी गलतफहमी थी, तो वह आज आपसी बातचीत से आसानी से दूर हो जाएगी। व्यापारिक मामलों में धन लाभ के योग हैं, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
क्या करें: अपने बजट को ध्यान में रखकर ही वित्तीय लेन-देन करें।
क्या न करें: दूसरों की बातों में आकर निर्णयों को प्रभावित न होने दें।
3. मिथुन राशि
आज जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद दूर होंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति के प्रवेश के संकेत मिल रहे हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
क्या करें: अपने विचारों को स्पष्टता से रखें।
क्या न करें: अपनी मानसिक ऊर्जा को व्यर्थ न गंवाएं।
यह भी पढ़ें: करवा चौथ से लेकर संकष्टी तक, इन व्रतों में चंद्रमा देखकर होता है पारण
4. कर्क राशि
सहकर्मियों के साथ टीम वर्क से बड़े प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए काफी मददगार साबित होगी।
क्या करें: अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा दें।
क्या न करें: पुरानी बातों को याद करके दिन खराब न करें।
5. सिंह राशि
बिजनेस में बड़ा मुनाफा कमाने के अवसर हाथ लग सकते हैं। वित्तीय मामलों में दिन काफी शानदार रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ किसी बेहतरीन जगह पर घूमने की योजना बन सकती है, जिससे रिश्ता मजबूत होगा।
क्या करें: अपनी ऊर्जा का सदुपयोग सही दिशा में करें।
क्या न करें: अपने अहंकार को रिश्तों न आने दें।
6. कन्या राशि
आपकी पैनी नजर से नौकरी में अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की किसी बड़ी योजना पर गंभीर और सकारात्मक चर्चा हो सकती है।
क्या करें: अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
क्या न करें: अधिक मानसिक तनाव न लें।
यह भी पढ़ें: 12 महीनों में कार्तिक को ही क्यों मानते हैं मोक्षदायी? स्कंद पुराण से समझें वजह
7. तुला राशि
मीडिया और जनसंपर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस और मिठास बनी रहेगी। पार्टनर के प्रति आपका समर्पण रिश्ते को और अधिक गहरा करेगा।
क्या करें: संतुलित नजरिया अपनाएं।
क्या न करें: बहसों में पड़ने से पूरी तरह बचें।
8. वृश्चिक राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन फिजूलखर्ची पर लगाम लगाना आवश्यक है। पारिवारिक रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। अपने साथी के साथ अपने दिल की बात साझा करने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है।
क्या करें: अपने अंतर्मन की आवाज सुनें।
क्या न करें: किसी भी बात को लेकर जिद्दी रवैया अपनाने से बचें।
9. धनु राशि
जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे।
क्या करें: अपने ज्ञान को बढ़ाएं।
क्या न करें: बिना सोचे-समझे बड़े वित्तीय जोखिम लेने से बचें।
यह भी पढ़ें: 16 सोमवार का व्रत सिर्फ पति के लिए नहीं, हर मनोकामना पूरी करने के लिए भी है खास
10. मकर राशि
नौकरी में आपकी मेहनत और अनुशासन की बदौलत नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। आर्थिक मामलों में बचत पर विशेष ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा।
क्या करें: अपने तय लक्ष्यों पर पूरी तरह केंद्रित रहें।
क्या न करें: काम के कारण अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।
11. कुंभ राशि
तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन नए आइडिया लेकर आया है। प्रेम संबंधों में ताजगी आएगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन तरोताजा महसूस करेगा।
क्या करें: नई तकनीकों को अपनाएं।
क्या न करें: किसी भी कार्य को अधूरा न छोड़ें।
12. मीन राशि
ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आपके सभी पेंडिंग काम आसानी से निपट जाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। अध्यात्म के प्रति झुकाव रहेगा।
क्या करें: दूसरों की मदद करने में आगे रहें।
क्या न करें: बिना सोचे-समझे वित्तीय मदद न दें।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
