यह हफ्ता लोगों के करियर में कुछ खास बदलाव लेकर आएगा, जिसमें ग्रहों की बदलती चाल की वजह से लोगों को करियर में नई सफलता मिलेगी। ग्रहों की चाल पर नजर डालें तो 28 सितंबर को चंद्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो 30 सितंबर को वृषभ राशि में चले जाएंगे। इसके बाद 2 अक्टूबर को चंद्रदेव मिथुन राशि में रहेंगे। हफ्ते के आखिरी दिन 4 अक्टूबर को चंद्रदेव कर्क राशि में पहुंच जाएंगे। चंद्रमा की चाल बदलने से मेष से लेकर कर्क राशि के लोगों में कुछ खास बदलाव आएगा। इस हफ्ते का शुरुआती मूलांक 1 है, जो सूर्यदेव का प्रतीक माना जाता है, जिसके प्रभाव से व्यक्ति के नए लक्ष्य बनेंगे और जीवन में एक नई दिशा मिलेगी।
इस हफ्ते लोगों को करियर और व्यक्तिगत संबंधों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। एक तरफ बुध और शुक्र की चाल से कई राशियों के लिए धन लाभ मिलेगा। दूसरी तरफ मंगल का प्रभाव लोगों को साहसिक निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेगा। यह समय बीते दिनों की योजनाओं पर अमल करने के लिए बेहद शुभ है। बस लोगों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए काम करते रहना होगा।
यह भी पढ़ें: जैनों के लिए खास है अक्टूबर का महीना, कौन से व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं? जानें
राशिफल
मेष राशि
इस हफ्ते आपको करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है या रुपये के निवेश में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी।
क्या करें: रोजाना सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।
क्या न करें: जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
वृषभ राशि
नौकरी-पेशा लोगों को दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में संयम बनाए रखें, छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें।
क्या करें: माता लक्ष्मी की पूजा करें।
क्या न करें: किसी भी व्यक्ति को बड़े पैमाने पर धन उधार देने से बचें।
मिथुन राशि
व्यापार और करियर के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए काफी फलदायी साबित होगा। नए सौदे या सौदों की बातचीत सफल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बीतेगा।
क्या करें: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
क्या न करें: नौकरी में दूसरों की गॉसिप या राजनीति का हिस्सा न बनें।
यह भी पढ़ें: पितृपक्ष शुभ है, मांगलिक कामों को शुरू करने पर रोक क्यों? गरुड़ पुराण से समझिए
कर्क राशि
नौकरी और करियर में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।
क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।
क्या न करें: अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ शेयर न करें।
सिंह राशि
इस हफ्ते आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। आप सुख-सुविधाओं की चीजों पर थोड़ा अधिक खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ में उत्साह बना रहेगा।
क्या करें: हर सुबह आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार को बिल्कुल भी हावी न होने दें।
कन्या राशि
नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो यह समय शानदार है। व्यापार में रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू होंगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। लव पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।
क्या करें: जरूरतमंद की आर्थिक मदद करें।
क्या न करें: बिना सोचे-समझे वित्तीय दस्तावेजों पर साइन न करें।
यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष कब है, पितरों के तर्पण करने का समय, मुहूर्त और विधि क्या है? जानें सब
तुला राशि
करियर के मोर्चे पर यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। आर्थिक लाभ के योग हैं, हालांकि फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है। प्रेम जीवन में नयापन आएगा।
क्या करें: शुक्रवार को छोटी कन्याओं को टॉफी दें।
क्या न करें: अपने काम को कल पर टालने की भूल न करें।
वृश्चिक राशि
व्यापारियों के लिए यह हफ्ता विशेष लाभदायक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में सुधार आएगा। लव पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। साथ में क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।
क्या करें: मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।
क्या न करें: रिश्तों में गलतफहमियां न पनपने दें।
धनु राशि
यह हफ्ता आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। विदेश या दूर के स्थान से करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।
क्या करें: गुरुवार के दिन केले के पौधे में जल अर्पित करें।
क्या न करें: जोखिम भरा वित्तीय फैसला न लें।
यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष में करें ये काम जिससे पितृ होंगे प्रसन्न, वरना पितृ होंगे नाराज
मकर राशि
नौकरी में आपकी लगन देखकर सीनियर अधिकारी खुश होंगे। नए प्रोजेक्ट के अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगी। पार्टनर की छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखकर रिश्ते को बेहतर बनाएं।
क्या करें: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
क्या न करें: सेहत को नजरअंदाज न करें।
कुंभ राशि
यह हफ्ता आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक तंगी दूर होगी। लव पार्टनर के साथ आपसी समझ और भरोसा बढ़ेगा।
क्या करें: शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें।
क्या न करें: लेन-देन के मामलों में लापरवाही न बरतें।
मीन राशि
इस हफ्ते भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और फंसा हुआ धन मिलने के योग हैं। लव लाइफ बहुत ही रोमांटिक और खुशनुमा रहेगी। पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएंगे।
क्या करें: हल्दी का तिलक लगाएं।
क्या न करें: अपने काम में दूसरों का दखल स्वीकार न करें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
