इस हफ्ते वृश्चिक और मिथुन राशि वालों के लिए बेहद सकारात्मक रहने वाला है। इन दोनों राशियों को इस हफ्ते करियर में नए मौके मिलेंगे। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो इस हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे, जो 11 अगस्त को कर्क राशि में जाएंगे। इसके बाद 13 अगस्त को चंद्रदेव सिंह राशि में पहुंचेंगे। जिससे इन लोगों को करियर में सफलता मिलेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार यह हफ्ता सावन महीने की द्वादशी से शुरू होगा। सप्ताह की शुरुआत सोमवार को मूलांक 1 है, जो सूर्य देव का नंबर माना जाता है। सूर्य के प्रभाव से लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो पूरे सप्ताह अनुशासन और नई शुरुआत की प्रेरणा देगा।
ग्रहों की चाल की बात करें तो सूर्य हफ्ते की शुरुआत में सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। बुध और शुक्र का शुभ प्रभाव और चंद्रमा का विभिन्न राशियों में विराजमान रहना लोगों के विचार और कर्म के बीच संतुलन बनाने की मांग करेगा। हफ्ते की ऊर्जा बौद्धिक मंथन और भावनात्मक रिश्तों को परिपक्व करने वाली रहेगी।
यह भी पढ़ें: Sawan Shivaratri date: 10 या 11 अगस्त कब है? सही तारीख से लेकर मुहूर्त जानिए
राशिफल
मेष
इस हफ्ते की शुरुआत में नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हफ्ते के आखिर तक आप नए काम करते-करते थक जाएंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और अटके हुआ प्रोजेक्ट्स में पूरा होगा।
क्या करें: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
क्या न करें: जल्दबाजी में कोई व्यावसायिक समझौता न करें।
वृषभ
करियर के लिहाज से यह सप्ताह शानदार रहेगा। नौकरी में सराहना मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और धन संचय में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा या डिनर की योजना बन सकती है। रिश्ते में आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा।
क्या करें: सफेद वस्तुओं या दूध का दान करें।
क्या न करें: अजनबियों पर भरोसा न करें।
मिथुन
आपकी कम्युनिकेशन स्किल आपको सफलता दिलाएगी। व्यापार में नए संपर्कों से लाभ होगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। लव पार्टनर के साथ संवाद खुला रखें। गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में ताजगी आएगी।
क्या करें: बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
क्या न करें: नौकरी में राजनीति या विवादों का हिस्सा न बनें।
यह भी पढ़ें: 9 अगस्त राशिफल, कामिका एकादशी पर इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा?
कर्क
नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में व्यस्तता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें, लेन-देन में स्पष्टता रखें ताकि आगे कोई परेशानी न हो। लव लाइफ में भावनात्मक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
क्या करें: सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।
क्या न करें: अतीत की बातों को लेकर वर्तमान रिश्तों में तनाव पैदा न करें।
सिंह
आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। व्यापार में लिए गए फैसले शानदार वित्तीय लाभ देंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
क्या करें: प्रतिदिन सुबह तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें।
क्या न करें: अहंकार को अपने व्यवहार और बातचीत पर हावी न होने दें।
कन्या
नौकरी में तरीके से किया गया काम अच्छे नतीजे देगा। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बजट बनाकर चलने से आपकी बचत में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का हर मोड़ पर पूरा सहयोग मिलेगा।
क्या करें: पक्षियों को दाना डालें।
क्या न करें: हर बात में जरूरत से ज्यादा आलोचना करने से बचें।
यह भी पढ़ें: 8 अगस्त राशिफल: शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन? जानिए
तुला
नौकरीपेशा लोग जीवन में संतुलन बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। कला और मीडिया से जुड़े लोगों को बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर से कोई मनचाहा सरप्राइज मिल सकता है।
क्या करें: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की आराधना करें।
क्या न करें: दिखावे के चक्कर में बजट से बाहर जाकर फिजूलखर्ची न करें।
वृश्चिक
दफ्तर में आपकी मेहनत रंग लाएगी और प्रतिद्वंद्वी पीछे छूटेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने के मजबूत योग हैं, जिससे वित्तीय स्थिति सुधरेगी। प्रेम रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। साथी के प्रति वफादारी रिश्ते को और मजबूत बनाएगी।
क्या करें: हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
क्या न करें: किसी भी व्यक्ति के प्रति मन में बदले की भावना न रखें।
धनु
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और विदेशी संपर्कों से लाभ होगा। निवेश के लिए सप्ताह अत्यंत अनुकूल है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।
क्या करें: गुरुवार को पीले कपड़े पहनें।
क्या न करें: काम के उत्साह में अपने खान-पान की अनदेखी न करें।
यह भी पढ़ें: 7 अगस्त का राशिफल: तुला और सिंह राशि की लगेगी लॉटरी, आपको धन लाभ होगा या नहीं?
मकर
ऑफिस में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आपकी निष्ठा सफलता दिलाएगी। रियल एस्टेट और शेयर बाजार में सावधानी से कदम उठाएं। काम के कारण आप अपने जीवनसाथी को कम समय दे पाएंगे।
क्या करें: शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें।
क्या न करें: थकान के चलते काम को कल पर टालने की आदत से बचें।
कुंभ
आपके नए और अनोखे विचार नौकरी में सराहे जाएंगे। टीम वर्क से बड़ा फायदा होगा। आय स्थिर रहेगी और पुराने कर्ज से राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में नया उत्साह आएगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा होगी।
क्या करें: प्रतिदिन प्राणायाम करें।
क्या न करें: बिना सोचे-समझे किसी कानूनी दस्तावेज पर साइन न करें।
मीन
इस हफ्ते काम से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह बेहद फलदायी रहेगा। नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लव लाइफ में रोमांस और आत्मीयता बढ़ेगी। रिश्तों में चल रही पुरानी कड़वाहट समाप्त होगी।
क्या करें: गुरुवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।
क्या न करें: दूसरों की बातों से परेशान न हों।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
