आज कई लोगों को जीवन में नए अवसरों और पॉजिटिव वाइब्स मिलेंगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो आज चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेगा। अंक ज्योतिष के नजरिए से आज का मूलांक 8 है, जो शनि देव का अंक माना जाता है। यह कर्म, न्याय, अनुशासन और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है। आज का दिन बड़े फैसले लेने और पुरानी योजनाओं पर काम करने के लिए बेहद शानदार है।
आज की ऊर्जा कर्मप्रधान रहेगी। जहां एक तरफ बुध ग्रह का प्रभाव व्यापार में सही फैसले लेने में मदद करेगा, वहीं दूसरी तरफ मंगल की ऊर्जा आपको साहसी बनाएगी। हालांकि, शनि के मूलांक के प्रभाव के कारण किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचना होगा। धैर्य के साथ आगे बढ़ना ही लाभदायक रहेगा। यह दिन कई लोगों को सिखाएगा कि सही दिशा में किया गया निरंतर प्रयास ही स्थायी सफलता दिलाता है। आइए जानते हैं कि ग्रह-नक्षत्रों के इस संयोग के बीच मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: 9 या 10 जुलाई, कब मनाई जाएगी योगिनी एकादशी? सही तारीख जानिए
राशिफल
1. मेष राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग हैं, लेकिन पुराने कर्ज चुकाने में पैसा खर्च हो सकता है। निवेश के लिए दिन अच्छा है।
आज क्या करें: सुबह पक्षियों को दाना डालें।
आज क्या न करें: किसी भी काम में जल्दबाजी या गुस्सा करने से बचें।
2. वृषभ राशि
आज काम का बोझ अधिक रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को धैर्य से काम लेना होगा। धन खर्च में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। सोच-समझकर ही धन का लेन-देन करें।
आज क्या करें: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
आज क्या न करें: आज किसी को उधार देने से बचें।
3. मिथुन राशि
बुध और मूलांक 8 का संयोग आपके व्यापार में बड़ी सफलता दिला सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आर्थिक रूप से दिन बेहद मजबूत रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा।
आज क्या करें: जरूरतमंदों को हरी मूंग की दाल दान करें।
आज क्या न करें: अपनी योजनाओं को दूसरों से शेयर न करें।
यह भी पढ़ें: 5 जुलाई राशिफल, सूर्य के प्रभाव से किन लोगों का दिन अच्छा रहेगा और किनका खराब?
4. कर्क राशि
ऑफिस में सिनियर अधिकारियों की सराहना मिलेगी। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।
आज क्या करें: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: आज किसी की पीठ पीछे बुराई न करें।
5. सिंह राशि
भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं भविष्य में बड़ा मुनाफा देंगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी।
आज क्या करें: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: आज भाग्य के भरोसे बैठकर आलस न करें।
6. कन्या राशि
दफ्तर में आज आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार में कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचें, नुकसान हो सकता है। सेहत से जुड़े मामलों पर धन खर्च होने की संभावना है। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें ।
आज क्या करें: 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें।
आज क्या न करें: आज शेयर बाजार या सट्टेबाजी में निवेश न करें।
यह भी पढ़ें: 4 जुलाई का राशिफल, राहु और शनि का प्रभाव किन राशियों के लिए लाएगा अच्छे दिन?
7. तुला राशि
नौकरी में सहकर्मियों के साथ टीमवर्क बेहतरीन परिणाम देगा। आय के साधन स्थिर रहेंगे और नया निवेश करने के लिए समय पूरी तरह अनुकूल है। प्रेमियों के लिए आज का दिन विवाह की बात आगे बढ़ाने के लिए बेहद शानदार है।
आज क्या करें: किसी मंदिर में कपूर का दान करें।
आज क्या न करें: जीवनसाथी की किसी बात को नजरअंदाज न करें।
8. वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। धन खर्च और आमदनी में संतुलन बनाकर चलना होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में पैसा लग सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बच्चों की ओर से कोई चिंता रह सकती है, उनसे बैठकर बात करें।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
9. धनु राशि
विद्यार्थियों और कला जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। पुराने निवेश से बड़ा रिटर्न मिल सकता है। अचानक धन लाभ के भी योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहद रोमांटिक रहेगा।
आज क्या करें: माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: अहंकार में आकर किसी का अपमान न करें।
यह भी पढ़ें: परिवार नहीं दे रहा लव मैरिज की मंजूरी? तो लाल किताब में बताए ये उपाय अजामाए
10. मकर राशि
आज का मूलांक 8 आपके स्वामी शनि का होने से आपको मानसिक मजबूती देगा। करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी, हालांकि परिणाम थोड़े धीमे मिल सकते हैं। सुख-सुविधाओं और घर के नवीनीकरण पर धन खर्च होगा।
आज क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: घर के बड़ों की सलाह के बिना कोई बड़ा फैसला न लें।
11. कुंभ राशि
आज आपके साहस में बढ़ोतरी होगी। छोटे व्यापार करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों की मदद से कमाई के नए अवसर हाथ लग सकते हैं।
आज क्या करें: किसी गरीब या असहाय व्यक्ति की मदद करें।
आज क्या न करें: उत्साह में आकर कोई गलत वादा न करें।
12. मीन राशि
आपके बात करने के तरीके की वजह से ऑफिस में आपका काम बन जाएगा। मार्केटिंग और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को शानदार डील्स मिलेंगी। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ पैसा या अटका हुआ भुगतान आज आपके खाते में आ सकता है।
आज क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।
आज क्या न करें: कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।


