आज के दौर में युवा पीढ़ी अपनी मर्जी के हिसाब से जीना पसंद करते हैं। वे अपने जीवन के हर फैसले खुद लेना चाहते हैं। इसी वजह से आज के समय में लोग अपनी पसंद के साथी से शादी करना पसंद करते हैं। वे अरेंज मैरिज के बजाय लव मैरिज को बेहतर समझते हैं। हालांकि, कई लोगों के परिवार लव मैरिज की मंजूरी नहीं देते हैं, जिससे प्रेम विवाह में देरी होती है। इस चुनौती का समाधान ज्योतिष शास्त्र के प्रसिद्ध ग्रंथ लाल किताब में बताया गया है। मान्यता है कि इसके उपाय अपनाकर व्यक्ति अपने माता-पिता की सहमति और आशीर्वाद लेकर प्रेम विवाह कर सकता है।
लाल किताब एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें ज्योतिष से जुड़ी कई जानकारियां दी गई हैं। इस किताब में कुंडली से जुड़ी कई बाते लिखी है। लाल किताब के अनुसार हर व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों का एक विशेष योग बनता है। इन्हीं ग्रह योगों के आधार पर माना जाता है कि व्यक्ति का लव मैरिज होगा या अरेंज मैरिज। लाल किताब के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में शुक्र, शनि या मंगल ग्रह शुभ भाव में नहीं होते है, उन्हें विशेष रूप से लव मैरिज में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनके प्रभाव से विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: अकाल मृत्यु के कारण और उससे बचने के उपाय वेद-पुराणों से समझिए
लव मैरिज की मंजूरी के लिए उपाय
चांदी की अंगूठी पहनें
लाल किताब के अनुसार, जब व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है, तो शादी में बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए हाथ की सबसे छोटी उंगली में चांदी की अंगूठी पहनने की सलाह दी जाती है। अंगूठी पहनने से पहले उसे दूध में धो लें। इसके बाद 'ॐ शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करते हुए उसे सबसे छोटी उंगली में धारण करें। चांदी की अंगूठी केवल शुक्रवार के दिन ही पहनें।
लाल किताब के अनुसार शुक्र ग्रह आकर्षण, प्रेम और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए जिन लोगों की शादी में रुकावटें आ रही हैं, उन्हें शुक्रवार के दिन मिठाई का दान करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे विवाह के योग जल्द बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अगर आप भी जीवन में पुण्य बढ़ाना चाहते हैं? गरुड़ पुराण के बताए ये 5 कर्म अपनाएं
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
सनातन धर्म में माना जाता है कि भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसलिए लव मैरिज की इच्छा रखने वाले लोगों को हर सोमवार शिव मंदिर जाना चाहिए। वहां श्रद्धा और विश्वास के साथ शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए और भगवान शिव से प्रेम विवाह की मनोकामना करनी चाहिए।
नीले रंग के कपड़े न पहनें
लाल किताब के अनुसार, शनिवार के दिन प्रेमी जोड़ों को नीले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। नीला रंग शनि ग्रह का रंग माना जाता है। मान्यता है कि शनिवार को नीले रंग के कपड़े पहनने से शनि का प्रभाव बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में प्रेम संबंधों में तनाव या दूरी आने की आशंका रहती है। इसलिए शनिवार को नीले रंग के कपड़ों से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें: वध से पहले शिव जी ने गजासुर को क्यों दिया वरदान? शिव पुराण की इस कहानी से समझें
घर में सकारात्मक ऊर्जा रखें
लाल किताब में बताया गया है कि प्रेमी जोड़ों को अक्सर लोगों की बुरी नजर लग जाती है, जिसके कारण उनके विवाह में बाधाएं आने लगती हैं और दोनों परिवार शादी के लिए आसानी से राजी नहीं होते। इसलिए लाल किताब के अनुसार, लड़का और लड़की को अपने परिवार से लव मैरिज की बात करने से पहले घर में गुलाबजल का छिड़काव करना चाहिए, ताकि घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सके। ऐसी मान्यता है कि इससे परिवार के लोग शादी के लिए मान सकते हैं।
नोट: यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं और ग्रंथों पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।


