ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी हो गया है। यह कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है। इसमें उनके साथ पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-ए की टीमें शामिल हैं।
ICC के चेयरमैन जय शाह ने इस टूर्नामेंट को अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप बताया। उन्होंने कहा कि टिकटों की रेट ऐसी रखी जाएंगी जिससे ज्यादा से ज्यादा फैंस स्टेडियम पहुंच सकें। इस बार फॉर्मेट पूरी तरह से बदल दिया गया है, जिसमें कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जानें कप का पूरा शेड्यूल----
यह भी पढ़ें: Asian Games: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, फाइनल में बनाई जगह
भारतीय टीम का मैच
भारतीय टीम का ग्रुप मैच में कुल 5 मुकाबला होगा। इसमें पहला मैच 7 अक्टूबर 2027 को केप टाउन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। फिर 10 अक्टूबर 2027 को भारत और पाकिस्तान के बीच जोहान्सबर्ग में मैच खेला जाएगा। 14 अक्टूबर 2027 को त्श्वाने में भारत बनाम अफगानिस्तान का मैच खेला जाएगा। 17 अक्टूबर 2027 को ब्लोमफोन्टेन में भारत बनाम क्वालीफायर A का मैच होगा। 24 अक्टूबर 2027 को भारत बनाम जिम्बाब्वे विक्टोरिया फॉल्स में खेला जाएगा।
टूर्नामेंट का नया फॉर्मेट
टूर्नामेंट की शुरुआत क्वालिफायर टीमों के बीच 2 से 6 अक्टूबर में 'सुपर सीरीज' के रुप में होगी। इसके बाद 12 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर A टीमें खेलेंगीं। वहीं ग्रुप-बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर B खेलेंगीं।
यह भी पढ़ें: Asian Games: सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को धोया, अब फाइनल में PAK से मुकाबला
सुपर-7 और महामुकाबला
सुपर-7 स्टेज का मुकाबला 25 अक्टूबर से 14 नवंबर तक खेला जाएगा। इसमें दोनों ग्रुपों की टॉप 3-3 टीमें और एक चौथी टॉप टीम 'सुपर 7' स्टेज में पहुंचेंगी। अगर दोनों टीमें आगे बढ़ती हैं तो फैंस को टूर्नामेंट में तीन बार भारत-पाकिस्तान मैच देखने को मिल सकता है। सेमीफाइनल मुकाबले 17 और 18 नवंबर को होंगे जबकि वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2027 को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।
