ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर महिला टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा है। रविवार 5 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 153 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। 

 

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के किसी फाइनल में 151 रन का टारगेट पहली बार सफलतापूर्वक हासिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 17 गेंद बाकी रहते मैच अपने नाम कर लिया और इसके साथ ही कंगारू टीम ने 7वीं बार इस खिताब को अपने नाम करने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। इंटरनेशन क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा कायम रखा है। 

 

यह भी पढ़ें: आंखों में आंसू और दिल तोड़ने वाली हार, नेमार ने कर दिया संन्यास का एलान

 

इन्होंने निभाई अहम भूमिका

ऑस्ट्रेलिया की जीत में बेथ मूनी ने सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 49 गेंदों में 64 रन बनाए और अपनी पारी में 10 चौके लगाए। उनके साथ फोएबी लिचफील्ड ने 35 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 100 रन की साझेदारी कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। लिचफील्ड 48 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि बेथ मूनी भी जीत से कुछ पहले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद एलिस पेरी ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया ने 17 गेंद बाकी रते हुए यह टारगेट हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया था। 

 

सोफी एक्लेस्टोन की मेहनत बेकार गई

इंग्लैंड की टीम मुकाबले में पिछड़ रही थी। ऑस्ट्रलिया की बल्लेबाज इंग्लैंड पर भारी पड़ रही थीं। इस बीच इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने बेथ मूनी का विकेट लिया, लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। बेथ मूनी की मेहनत बेकार गई औ टीम खिताब नहीं जीत सकी। इंग्लैंड की टीम दबाव में थी और यह ग्राउंड में भी देखने को मिला जब एक्लेस्टोन के ओवर में लगातार वाइड गेंदों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज कर ली। 

 

धीमी शुरुआत ने बढ़ाई परेशानी

इससे पहले इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही और बीच के ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने खुलकर रन नहीं बनाने दिए। कप्तान नेट स्किवर-ब्रंट ने जिम्मेदारी संभालते हुए 53 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए। वहीं फ्रेया केम्प ने 28 गेंदों में नाबाद 44 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 80 रन जोड़कर इंग्लैंड का स्कोर 150 रन तक पहुंचाया। नेट स्किवर-ब्रंट ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए, जबकि फ्रेया केम्प ने चार चौके और एक छक्का लगाया। इंग्लैंड की टीम पूरे 20 ओवर में केवल दो छक्के ही लगा सकी। यह दोनों छक्के एलिस कैप्सी और फ्रेया केम्प के बल्ले से आए।

 

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनकी टीम के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। स्पिन गेंदबाज सोफी मोलिन्यूक्स ने 32 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि जॉर्जिया वेयरहैम ने अपने दो ओवर में कोई रन नहीं दिया। किम गर्थ और एनाबेल सदरलैंड ने भी कसी हुई गेंदबाजी की, जिससे इंग्लैंड के रन रेट पर असर पड़ा। हालांकि, इस मुकाबले में एलिस पेरी चोट के कारण गेंदबाजी नहीं कर सकीं। 

 

यह भी पढ़ें: बाबर आजम की कप्तानी का रिकॉर्ड कैसा है? पाकिस्तान ने फिर थमाई टेस्ट की कमान

7वीं बार बना वर्ल्ड चैंपियन

ऑस्ट्रेलिया आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहा और फाइनल जीतकर सातवीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया 7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बन गया है। इस मुकाबले में बेथ मूनी ने फाइनल में लगातार तीसरी बार अर्धशतक लगाया। उनकी 64 रन की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।