इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पहचान एक ऐसी टीम के रूप में रही है, जो मुश्किल परिस्थितियों में भी वापसी करना जानती है। महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में हालांकि तस्वीर पूरी तरह बदलती नजर आती है, क्योंकि आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि CSK जब भी उनके बिना मैदान पर उतरी टीम का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है। साल 2010 से लेकर 2026 तक खेले गए ऐसे मुकाबलों पर नजर डालें तो टीम का जीत प्रतिशत बेहद निराशाजनक दिखाई देता है।

 

यह सवाल तब और ज्यादा बड़ा हो गया जब CSK ने अपने IPL 2026 कैंपेन की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के साथ की। एमएस धोनी उस मैच में नहीं खेले थे और अगले कुछ हफ्तों तक नहीं खेलेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि एमएस धोनी काफ स्ट्रेन के कारण पहले दो हफ्तों के लिए मैदान से बाहर रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से रौंदा, कहां पीछे रह गई CSK?

CSK के लिए आंकड़े डराने वाले

IPL के इतिहास पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक कुल 6 मैच एमएस धोनी के बिना खेले हैं। इन 6 मुकाबलों में से टीम को 5 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि केवल एक मैच में ही जीत नसीब हुई है। साल 2010 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली वह इकलौती जीत अब एक दशक से भी ज्यादा पुरानी हो चुकी है। उसके बाद से जब भी धोनी प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे टीम का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया।

 

विपक्षी टीम स्थान वर्ष परिणाम
दिल्ली डेयरडेविल्स दिल्ली 2010 जीत
किंग्स XI पंजाब चेन्नई 2010 हार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 2010 हार
सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद 2019 हार
मुंबई इंडियंस चेन्नई 2019 हार
राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी 2026 हार

 

यह भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, CSK की उड़ाई धज्जियां

 

CSK ने 2008 से 2026 सीजन के पहले मैच तक IPL में कुल 254 मैच खेले हैं। चेन्नई ने 142 मैच जीते हैं, 109 हारे हैं, 1 मैच टाई रहा है और दो मैच बिना किसी नतीजे के रहे हैं। ध्यान दें कि CSK को 2016 और 2017 सीजन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।

CSK में एमएस धोनी की अहमियत क्यों है?

आंकड़े साफ बता रहे हैं कि जब एमएस धोनी नहीं होते, तो CSK का बैलेंस गड़बड़ा जाता है। टीम कप्तानी में, प्लानिंग में और मैच के प्रेशर को संभालने में थोड़ी कमजोर नजर आती है। धोनी के मैदान पर होने से खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस अपने आप बढ़ जाता है। साथ ही, उनके फैसले कई बार मैच का पूरा रुख बदल देते हैं।

 

सीधी बात ये है कि महेंद्र सिंह धोनी CSK की रणनीति का सबसे बड़ा थिंक टैंक हैं। विकेट के पीछे उनकी सूझबूझ, गेंदबाजों का सही इस्तेमाल और बल्लेबाजी क्रम में बदलाव जैसे फैसले टीम को मजबूत बनाते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ये सभी पहलू कमजोर पड़ते दिखाई देते हैं।

 

यह भी पढ़ें: चोटिल खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कैसे करती है भुगतान? जानें IPL सैलरी सिस्टम

CSK के इन मैचों में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी

रिपोर्ट्स के अनुसार, एमएस धोनी अगले दो हफ्तों तक CSK की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे। नतीजतन, एमएस धोनी के आगामी चार मैचों में खेलते हुए नजर आने की संभावना कम है। इन चार मैचों में से चेन्नई तीन मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी, जबकि एक मैच बेंगलुरु में खेला जाना है।

  • 3 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
  • 5 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)
  • 11 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
  • 3 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)