भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (13 सितंबर) है। टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान की कप्तानी कर रहे हैं। एशियन गेम्स से पहले दोनों टीमें अपनी तैयारियों को परखने उतरने वाली हैं। भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह की वापसी से मजबूती मिली है। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर भी फिट हो गए हैं। 

 

इस मुकाबले में भारतीय फैंस की निगाहें युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी। हालांकि प्लेइंग-XI में उनकी जगह पक्की नहीं मानी जा रही है, क्योंकि संजू सैमसन टीम में लौट आए हैं।कप्तान श्रेयस और हेड कोच गौतम गंभीर को प्लेइंग-XI सेलेक्ट करते समय काफी माथापच्ची करनी होगी। उन्हें एशियन गेम्स से पहले सही टीम कॉम्बिनेशन तलाशना होगा। 

 

दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम भारत को चौंकाने के फिराक में होगी। उसने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत को कभी भी मात नहीं दी लेकिन वह बड़ी टीमों का शिकार करने में माहिर है। अफगानी टीम में राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं, जिससे रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए इस मैच से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां आपको बताते हैं।

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का गेम बिगाड़ सकते हैं ये 5 अफगानी प्लेयर, फारूकी से भी है खतरा

IND vs AFG पहला टी20 कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

IND vs AFG पहला टी20 कहां खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं।

IND vs AFG पहला टी20 TV पर कहां दिखेगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने जीता US ओपन का खिताब, सबालेंका की बादशाहत खत्म

IND vs AFG पहला टी20 मोबाइल पर कैसे देखें?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला पहला टी20 मुकाबला मोबाइल पर सोनी लिव ऐप्प पर देखा जा सकता है। लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा सोनी लिव वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या , रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

 

अफगानिस्तान -  रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, शरफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक