टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (10 सितंबर) को बताया कि हर्षित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपने रिहैब के दौरान अच्छी प्रगति कर रहे थे लेकिन 7 सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाजी करते समय उन्हें 'रेक्टस फेमोरिस' में खिंचाव आ गया, जिसके बाद उन्हें अफगानिस्तान सीरीज और एशियाड से बाहर होना पड़ा है।
BCCI ने हर्षित के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है। उनकी जगह विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठुकार को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। 27 साल के यश ठाकुर ने इसी साल जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैच खेले और चार विकेट हासिल किए थे।
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स: भारत के मेडल की उम्मीदों को लगा झटका, रेसलर दीपक डोपिंग में फंसे
हर्षित को इंग्लैंड दौरे पर लगी थी चोट
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के बाद हर्षित हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण सीरीज के आखिरी दो मैच नहीं खेल पाए थे। इसके बाद वह वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए। CoE में वह इस चोट से लगभग उबर ही गए थे कि उन्हें नई चोट लग गई। उन्हें रिप्लेस करने वाले यश ठाकुर 4 IPL सीजन खेल चुके हैं। वह हाल ही में दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन की ओर से खेलते दिखे थे। यश ने अब तक 50 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैचों में 81 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7.04 की रही है।
यह भी पढ़ें: देहरादून टी20 लीग: सेलाकुई स्ट्राइकर्स बनी चैंपियन, मसूरी थंडर्स को रौंदा
बुमराह के अलावा ये खिलाड़ी भी हुए फिट
भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि जसप्रीत बुमराह , वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी फिट घोषित कर दिए गए हैं। ये तीनों ही खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में उपलब्ध रहेंगे। अफगानी टीम से 13, 15 और 17 सितंबर को मैच खेलने के बाद टीम इंडिया जापान के लिए उड़ान भरेगी। एशियन गेम्स में भारतीय टीम का अभियान 28 सितंबर को क्वार्टर-फाइनल से शुरू होगा।
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी , संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।
एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर।
