भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने कैंपेन की शुरुआत जीत के साथ की। हालांकि पहला मैच खेलने के बाद टीम के दमदार ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के कारण हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। उन्हें बुधवार को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उनका खेलना तय नहीं है। अभिषेक को इस मुकाबले में आराम दिया जा सकता है।

 

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप ओपनर में अनुपबल्ध रहे जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट हो गए हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के दौरान लगी चोट से उबरकर प्रैक्टिस शुरू कर दी है। वह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बिना किसी परेशानी के गेंदबाजी और बल्लेबाजी में हाथ आजमाते नजर आए। माना जा रहा है कि नामीबिया के खिलाफ उन्हें अभिषेक की जगह खिलाया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: 'भारत को 4 गुजराती चला रहे हैं' IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर

अभिषेक की जगह संजू क्यों नहीं?

सलामी बल्लेबाज अभिषेक को रिप्लेस करने के लिए संजू सैमसन फर्स्ट च्वाइस विकल्प हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच को ध्यान में रखते हुए वॉशिंगटन को मौका दे सकती है। पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना है, जहां स्पिनर्स हावी रहेंगे। टीम इंडिया को वहां वॉशिंगटन की जरूरत पड़ेगी। इस बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट इस ऑफ स्पिन ऑलराउंडर को गेम टाइम देना चाहेगी।

 

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले क्यों नाराज हुआ नामीबिया? ICC के फैसले पर उठे सवाल

संजू-वॉशिंगटन दोनों साथ में नहीं खेल सकते?

भारतीय टीम नामीबिया के खिलाफ अभिषेक की जगह वॉशिंगटन को उतारती है तो देखना अहम होगा कि ईशान किशन के साथ कौन ओपनिंग करेगा। क्या वॉशिंगटन दूसरे सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं? इसकी संभावना है, क्योंकि वह IPL में गुजरात टाइटंस के लिए टॉप ऑर्डर में बैटिंग कर चुके हैं। अगर संजू से ओपनिंग कराई जाती है और टीम मैनेजमेंट सुंदर को भी गेम टाइम देने की कोशिश करती है तो रिंकू सिंह को बाहर बैठाया जा सकता है।