टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरने से पहले पंत फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में पंत रविवार (1 नवंबर) को अपनी फिटनेस साबित नहीं कर सके, जिससे उनके न्यूजीलैंड दौरे पर जाने को लेकर सस्पेंस गहरा गया है।
पंत को मिलेगा एक और मौका
BCCI पंत को फिटनेस साबित करने का एक और मौका देगा। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड की मेडिकल टीम अगले दो दिन के अंदर पंत का दोबारा फिटनेस टेस्ट लेगी। इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि वह न्यूजीलैंड जाएंगे या नहीं। पंत 23 अक्टूबर से ही CoE में हैं। उन्होंने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरू कर दिया है।
पंत को ईरानी कप के दौरान साइड स्ट्रेन इंजरी हुई थी। अगर उन्हें दूसरे फिटनेस टेस्ट के बाद फिट घोषित कर दिया जाता है तो वह न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ होने वाले तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया-ए के लिए खेल सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू हो रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले पंत के पास तैयारी के लिए यह आखिरी मौका है।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी, कोच फुल्टन बोले - अगले साल चुनेंगे नई टीम
इंडिया-ए के लिए नहीं खेल सके 2 मैच
पंत को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम के साथ-साथ इंडिया-ए के स्क्वॉड में भी शामिल किया गया था। हालांकि वह चोट के चलते न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों से बाहर हो गए थे।
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम आखिरी 2 मैच हारी, न्यूजीलैंड में ODI सीरीज से पहले क्या बोले गंभीर?
न्यूजीलैंड पहुंचे बुमराह
स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरी। वह तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में खेल सकते हैं। उन्होंने एशियन गेम्स फाइनल के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। बुमराह को न्यूजीलैंड जाने से पहले CoE में खेलने के लिए तैयार होने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।
