नेपाल में जल्द ही वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिल सकता है। दरअसल, इंडिया-ए टीम दिसंबर में पड़ोसी देश का दौरा करने वाली है। नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAN) ने इसकी पुष्टि की है। CAN ने शुक्रवार (10 जुलाई) को ट्वीट कर बताया किया कि नेपाल 3 मैचों की टी20 सीरीज में इंडिया-ए टीम की मेजबानी करेगा। स्कॉटलैंड में ICC कॉन्फ्रेंस के दौरान CAN और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच बातचीत के बाद इस सीरीज को कन्फर्म किया गया।

क्या है सीरीज का शेड्यूल?

इंडिया-ए टीम के दौरे की शुरुआत 9 दिसंबर को होगी। इसके बाद दूसरा टी20 मुकाबला 11 दिसंबर को होगा। शेड्यूल के मुताबिक, सीरीज का समापन 13 दिसंबर को होगा। सभी मुकाबले कीर्तिपुर के त्रिभुवन यूनिवर्सीटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। 

 

यह सीरीज नेपाल क्रिकेट के लिए बेहद खास होने वाली है। इस विंडो में सीनियर भारतीय टीम को कोई मैच नहीं खेलना है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा समेत कई स्टार खिलाड़ी नेपाल की धरती पर खेलते दिखेंगे, जिससे वहां क्रिकेट को आगे बढ़ाने में CAN को मजबूती मिलेगी।

 

पहला टी20 - 9 दिसंबर

दूसरा टी20 - 11 दिसंबर

तीसरा टी20 - 13 दिसंबर

 

यह भी पढ़ें: बल्लेबाजों की नाकामी या श्रेयस की कप्तानी, किस वजह से हार रही है टीम इंडिया?

क्रिकेट में तेजी से उभर रहा है नेपाल

नेपाल की टीम ने क्रिकेट में अच्छी तरक्की है। उसने इस साल की शुरुआत में भारत की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में प्रभावित किया था। नेपाल ने मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को नाको चने चबवा दिए थे। नेपाल की टीम ने 184 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड को सन्न कर दिया था। नेपाल को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 10 रन बनाने थे। हालांकि सैम करने के खिलाफ वह सिर्फ 5 रन ही बना पाया और 4 रन से मुकाबला हार गया।

 

यह भी पढ़ें: 'हमेशा संजू ही क्यों...' टीम इंडिया के दिग्गज का यह बयान गंभीर को चुभ जाएगी!

 

इससे पहले सितंबर 2025 में नेपाल ने वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में हराकर इतिहास रचा था। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेली गई इस 3 मैचों की टी20 सीरीज में नेपाल ने 2-1 से जीत हासिल की थी। किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ यह उसकी पहली जीत थी।