भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवरों में ही 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत ने जिम्बाब्वे के को जीत के लिए 220 रन का लक्ष्य दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 219 रन बनाए थे।

 

भारत की तरफ से गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों के क्रिज पर बहुत देर तक नहीं टिकने दिया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बॉलिंग करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा प्रिंस यादव और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके। रवि बिश्नोई, शिवम दूबे और तिलक वर्मा ने एक-एक विकेट लिए। 

 

यह भी पढ़ें: देश के 30 नवोदय विद्यालयों में चेस प्लस पहल लॉन्च, नितिन नारंग ने बताया बड़ा पल

 

 

 

 

ब्रायन बेनेट ने 19 गेंद पर 32 रनों की पारी खेली

 

जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा 19 गेंद पर 32 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रायन बुर्ल 20, तादीवानाशे मरूमनी ने 24 और ब्रैड इवांस ने 19 रनों की पारी खेली। बाकी सभी बल्लेबाज सस्ते में निपट गए। 

 

इशान किशन और तिलक वर्मा के पचासे

 

वहीं, भारत की तरफ से इशान किशन ने 81 और तिलक वर्मा ने नाबाद 60 की आक्रामक अर्धशतकीय पारियां खेली। भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 

 

यह भी पढ़ें: CWG 2026 में अब तक किस देश ने जीते कितने मेडल? भारत किस नंबर पर

 

बतौर कप्तान अय्यर ने जीती सीरीज

 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 रन के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। मगर, किशन ने इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन और फिर तिलक के साथ चौथे विकेट के लिए 94 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा। अय्यर ने  25 पन बनाए। 

 

इस जीत के साथ ही भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड (0-2) और इंग्लैंड (0-4) में लगातार दो सीरीज में मिली हार के बाद पहली बार बतौर कप्तान सीरीज जीती।