टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच को लेकर काफी चर्चा थी। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने 61 रन से जीत हासिल की। ​​पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस के रिएक्शन वायरल हो रहे हैं।

 

भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन, उनके बल्लेबाज पूरी तरह से फेल साबित हुए। दूसरी ओर, भारतीय बैटिंग और बॉलिंग दोनों डिपार्टमेंट ने अच्छा प्रदर्शन किया।

पाकिस्तानी फैंस का फूटा गुस्सा

मैच खत्म होने से पहले ही पाकिस्तानी फैंस स्टेडियम छोड़ने लगे। जैसे ही टीम का स्कोर 15.3वें ओवर में 97/8 हुआ, पाकिस्तानी फैंस के स्टेडियम छोड़ने के विजुअल्स दिखने लगे। एएनआई से बात करते हुए एक पाकिस्तानी फैन ने कहा, 'मुझे लगता है अब ये तो रोज़ की बात हो गई है। थोड़ा उम्मीद थी कि हम मैच जीतेंगे या कम से कम अच्छी टक्कर देंगे। लेकिन अब तो ये आम सा हो गया है। हमारे पास जसप्रीत बुमराह का कोई जवाब नहीं है। हम हार्दिक पांड्या का सामना भी नहीं कर पाते। हर बार यही हाल रहता है।'

सोशल मीडिया रिएक्शन

IND vs PAK हाइलाइट्स

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन ने 77 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 32 रन जोड़े। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने तीन विकेट लिए, जबकि शाहीन शाह अफरीदी समेत अन्य गेंदबाजों को एक-एक सफलता मिली।

 

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी बिखर गई और टीम लगातार विकेट खोती रही। उस्मान खान ने 44 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि अफरीदी 23 रन पर नाबाद रहे, लेकिन टीम 18 ओवर में 114 पर सिमट गई। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लेकर 61 रन से जीत पक्की कर दी।