भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज (27 सितंबर) से हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला तुरवनंतपुरम में है। इस मैच के जरिए टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा लगभग ढाई महीने (69 दिन) बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। कोहली-रोहित की निगाहें 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है, जिसके लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं।

 

दोनों ने तिरुवनंतपुरम में जमकर पसीना बहाया है। ऐसे में फैंस को उनके बल्ले से बड़ी पारियां देखने को मिल सकती है। कोहली और रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए भारत के पिछले वनडे मैच में आतिशबाजी की थी। अब वे तिरुवनंतपुरम में भी बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे। कप्तान शुभमन गिल भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। कैरेबियाई कप्तान शाई होप अपनी टीम की आगे बढ़कर अगुवाई करते हुए भारत को कड़ी टक्कर चाहेंगे। आइए जानते हैं यह रोमांचक मुकाबला कहां देखा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: 'ये मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा', विराट कोहली ने संन्यास पर दिया बड़ा संकेत

IND vs WI पहला वनडे कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला आज दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा।

IND vs WI पहला वनडे कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला तुरवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs WI पहला वनडे TV पर कहां दिखेगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

IND vs WI पहला वनडे मोबाइल पर कैसे देखें?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच मोबाइल पर जियोहॉटस्टार ऐप्प के जरिए देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: अब बैडमिंटन में भारत की उम्मीदें टूटी, त्रिसा-गायत्री की जोड़ी हारी

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI: 

वेस्टइंडीज - जॉन कैम्पबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), अमीर जांगू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स/शमर जोसेफ, अल्जारी जोसेफ, विटेल लॉज

 

भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा , नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर/गुरनूर बराड़/आकिब नबी, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज