वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 (WTC 2025-27) में इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में तय समय के भीतर पूरे ओवर नहीं फेंक पाने की वजह से ICC ने इंग्लैंड के 12 अंक काट दिए हैं। इतना ही नहीं, खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया है। ICC के इस फैसले से WTC फाइनल में पहुंचने की इंग्लैंड की राह काफी मुश्किल हो गई है और उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। वहीं, इंग्लैंड पर हुई इस कार्रवाई के बाद भारतीय फैंस की नजरें भी अब टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के समीकरण पर टिक गई हैं।

 

इंग्लैंड के अंक कटने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इससे टीम इंडिया के लिए WTC फाइनल का रास्ता आसान हो गया है। बता दें कि इससे भारत को थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन फाइनल का टिकट पक्का करने के लिए टीम इंडिया को अपने बाकी बचे मैचों में दमदार प्रदर्शन करना ही होगा।

 

यह भी पढ़ें: 27 करोड़ के लिए LSG गए थे, अब 15 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स में लौटे ऋषभ पंत

 

टीम इंडिया के पास अभी कितने मौके?

भारतीय टीम फिलहाल 9 मैचों में 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ 48.15% PCT लेकर छठे नंबर पर है। हालांकि, भारत के लिए राहत की बात यह है कि उसे मौजूदा चक्र में अभी 9 टेस्ट मैच और खेलने हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में 5 टेस्ट की बेहद अहम सीरीज शामिल है, जबकि श्रीलंका और न्यूजीलैंड के दौरों पर 2-2 टेस्ट मैच खेले जाने बाकी हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'बस, मेरा अब हो गया...', टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर विराट कोहली

फाइनल का टिकट पाने का भारत का पूरा समीकरण

WTC फाइनल में जगह लगभग पक्की करने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 60 से 65 फीसदी PCT हासिल करना पड़ता है। ऐसे में भारत के सामने अब फाइनल का टिकट कटाने के तीन बड़े रास्ते हैं:

  • 7 जीत: अगर भारत बाकी 9 में से 7 टेस्ट जीतता है, तो उसका PCT 71% हो जाएगा, जो फाइनल का टिकट पक्का कर देगा।
  • 6 जीत और 1 ड्रॉ: इस समीकरण से भारत 64-65% PCT तक पहुंचेगा, जिससे दावेदारी बेहद मजबूत रहेगी।
  • 5 जीत: सिर्फ 5 मैच जीतने पर भारत 57-58% PCT पर अटक जाएगा और उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।