इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 32वां मुकाबला आज (22 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। लगातार हार रही LSG अपने होम ग्राउंड ग्राउंड पर जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से उतरेगी। उसने पिछले 3 मुकाबले गंवा दिए हैं।
LSG ने इस सीजन इकाना में 2 मैच खेले हैं और इन दोनों मैचों में उसे हार मिली है। कप्तान ऋषभ पंत इस सिलसिले को तोड़ना चाहेंगे। दूसरी तरफ RR की टीम भी जीत के लिए बेताब होगी। वह भी लगातार दो मैच हारकर आ रही है। RR ने सीजन की शुरुआत 4 जीत के साथ की थी। मगर इसके बाद उसे सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: 'मेरे पापा को कैमरे में दिखाओ', अभिषेक शर्मा ने ऐसा क्या कहा कि लोग लट्टू हो गए?
RR के टॉप-3 पर पूरा दारोमदार
RR की बैटिंग का पूरा दोरामदार वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के ऊपर है। इन तीनों बल्लेबाजों ने टीम के 71% रन बनाए हैं। कप्तान रियान पराग का बल्ला अब तक शांत है। RR को जीत की राह पर वापस लौटन के लिए पराग और लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों से बेहतर फिनिश की उम्मीदें होंगी। KKR के खिलाफ RR ने 10 ओवर में 100 के करीब रन बना लिए थे लेकिन जुरेल और यशस्वी के आउट होते ही वह 155 तक ही पहुंच सकी, जो नाकाफी साबित हुआ। पराग इस डिपार्टमेंट में सुधार करना चाहेंगे।
कैसी होगी इकाना स्टेडियम की पिच?
LSG और RR की टक्कर लाल मिट्टी की पिच पर होगी, जिस पर गेंदबाजों को अच्छी उछाल मिलेगी। साथ ही पेस में भी अच्छा मिलेगा। पिच सूखी होने के कारण स्पिनर भी खेल में आ सकते हैं। इस मैदान पर LSG ने खेले दो मैचों में पहले बैटिंग करते हुए 141 और 164 के स्कोर बनाए हैं, जिसे देखते हुए हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद कम है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: महंगे विदेशी खिलाड़ी फ्लॉप, फ्रेंचाइजियों की बढ़ी टेंशन!
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:
लखनऊ सुपर जायंट्स - मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, मैथ्यू ब्रीत्जके/निकोलस पूरन, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ/शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, आवेश खान/मयंक यादव, मोहसिन खान
राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा/संदीप शर्मा
