टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया और इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने 96 रनों से न्यूजीलैंड की टीम को हरा दिया और लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। भारत के क्रिकेट फैंस के लिए यह ऐतिहासिक दिन रहा और इस खिताब को जीतने के बाद अब टीम इंडिया पर जमकर पैसों की बारिश होने वाली है। आईसीसी के नियमों के अनुसार, अब टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2026 के लिए रखे गए प्राइज पूल का एक बड़ा हिस्सा मिलने वाला है।
आईसीसी के नियमों के अनुसार, टी 20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम को 3 मिलियन डॉलर की इनामी राशि मिलेगी यानी भारतीय टीम को 3 मिलियन डॉलर मिलेगें। अगर भारतीय रुपयों में बात की जाए तो यह अमाउंड करीब 27.48 करोड़ रुपये बनता है।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने IND vs NZ फाइनल में रचा इतिहास, संजू सैमसन ने बनाया नया रिकॉर्ड
पिछले वर्ल्ड कप से कहीं ज्यादा पैसा
टीम इंडिया ने 2024 का वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया था लेकिन उस समय टीम को इतना ज्यादा पैसा नहीं मिला था। इस बार आईसीसी ने टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी को रिकॉर्ड 13.5 मिलियन डॉलर रखा था। पिछले वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में यह राशि 11.25 मिलियन डॉलर थी। यानी 2024 के वर्ल्ड कप से 20 प्रतिशत ज्यादा प्राइज पूल इस बार रखा गया है।
न्यूजीलैंड को कितना पैसा मिलेगा?
भारत ने इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया है लेकिन न्यूजीलैंड भी अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत फाइनल तक पहुंची। न्यूजीलैंड की टीम को रनर अप प्राइज मिलेगा, जो 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.65 करोड़ रुपये है।
अन्य टीमों को कितना पैसा मिलेगा?
विजेता और उपविजेता टीम के अलावा अलग-अलग स्टेज तक पहुंची टीमों को भी पैसा मिलेगा। इसमें सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली टीमों को 7,90,000 डॉयर यानी 7.24 करोड़ भारतीय रुपये मिलेंगे। यह राशि इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम को मिलेगी। इसके अलावा उन टीमों को भी इनाम मिलेगा, जिन्होंने सुपर 8 तक का सफर तय किया लेकिन सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई। ऐसी हर एक टीम को 3,80,000 डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ भारतीय रुपये मिलेंगे। इसके अलावा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हर टीम के लिए 2,50,000 डॉलर यानी करीब 2.29 करोड़ रुपये की राशि सुनिश्चित की गई है।
यह भी पढ़ें: फर्ग्यूसन की कुटाई, दुबे का तूफान और बुमराह का वार… ऐसे चैंपियन बनी टीम इंडिया
संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
इस पूरे वर्ल्ड कप में संजू सैमसन का बल्ला खूब चला। उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। संजू ने फाइनल में कुल 46 गेंदों में 89 रन बनाकर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके अलावा स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
