सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी खिताब की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी और किदांबी श्रीकांत जैसे बड़े सितारे नहीं खेल रहे हैं, जिससे 2,50,000 डॉलर ईनामी राशि के इस टूर्नामेंट में भारत के वे ही खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिन्होंने इस साल सुपर 300 और सुपर 500 सर्किट पर टॉप खिलाड़ियों को हराया और खिताब जीते।

वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेडलिस्ट हैं त्रिसा-गायत्री ने

महिला एकल में आठ वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में से पांच भारतीय हैं। त्रिसा और गायत्री पिछली दो बार यहां खिताब जीत चुकी हैं और इस बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडलिस्ट भी रहीं हैं। अगस्त में दिल्ली में वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने महिला डबल्स में मेडल जीता था। उनका सामना पहले दौर में क्वालिफायर से होगा। फरवरी में थाईलैंड मास्टर्स खिताब जीतने वाली देविका सिहाग भी इसमें खेल रही हैं, जिनका सामना हमवतन तान्या हेमंत से होगा। 17 साल की तन्वी ने अगस्त में ताइपे ओपन जीता था और वह पहले दौर में मलेशिया की गोह जिन वेइ से खेलेंगी।

 

यह भी पढ़ें: UAE को हल्के में नहीं लेना... पाक से हार के बाद टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क

अष्मिता चालिका के सामने यूक्रेनी खिलाड़ी की चुनौती 

पांचवीं वरीयता प्राप्त कोरियाई मास्टर्स विजेता अष्मिता चालिहा का सामना यू्क्रेन की पोलिना बुहरोवा से होगा। पिछले साल ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 टूर्नामेंट जीतने वाली तीसरी वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा का सामना यूक्रेन की येवहेनिया के से होगा। वहीं आठवीं वरीयता प्राप्त और वियतनाम ओपन उपविजेता ईशारानी बरूआ की टक्कर इंडोनेशिया की टी रमादानी विरयावान से होगी। पिछले सप्ताह हांगकांग ओपन में टोक्यो ओलंपिक चैंपियन चेन यू फेइ को हराने वाली रक्षिता रामराज का सामना पहले दौर में क्वालिफायर से होगा। अन्य भारतीयों में मानसी सिंह थाईलैंड की सुपनिदा केटथोंग से खेलेंगी, जबकि आकर्षि कश्यप का सामना मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से और अनुपमा उपाध्याय की टक्कर क्वालिफायर से होगी।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: खराब फॉर्म में हैं गुकेश, सामने सिंदारोव की कठिन चुनौती

 

श्रियांशी वालिशेट्टी का सामना हमवतन अनमोल खरब से और मालविका बंसोड की टक्कर तसनीम मीर से होगी। मेंस सिंगल्स में तीसरी वरीयता प्राप्त एचएस प्रणय पहले दौर में चीनी ताइपै के वू झे यिंग से खेलेंगे। आठवीं वरीयता प्राप्त तरूण मन्नेपल्ली का सामना इंग्लैंड के हैरी हुआंग से होगा, जबकि ओडिशा मास्टर्स विजेता किरण जॉर्ज इंडोनेशिया के रिची रिचार्डो से खेलेंगे। मिथुन मंजूनाथ कोरिया के जियोन हियोग जिन के खिलाफ आगाज करेंगे। वहीं तुषार सुवीर की टक्कर मलेशिया के जस्टिन होह से होगी। एस शंकर मुथुस्वामी का सामना मलेशिया के ली जि जिया से होगा। रौनक चौहान हमवतन गिनपॉल सोन्ना से खेलेंगे।