टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मैच 20 फरवरी तक खेले जाएंगे। यह खबर लिखे जाने तक इस टूर्नामेंट में 33 मैच खेले जा चुके हैं। सुपर 8 के लिए सात टीमें कन्फर्म हो गई हैं।सुपर 8 के ग्रुप एक्स के लिए क्वालीफाई करने वाली चार टीमों की घोषणा कर दी गई है। जिसमें भारतीय टीम भी शामिल है। इस ग्रुप में भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं। तो यहां जानें सुपर 8 में भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल।

 

सुपर 8 के ग्रुप एक्स के सभी मैच भारत में खेले जाएंगे। इस ग्रुप के मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डन्स वेन्यू पर खेले जाएंगे। सुपर 8 के ग्रुप एक्स के मैच 22 फरवरी से शुरू होंगे।

 

यह भी पढ़ें: नहीं हो पाया जिम्बाब्वे-आयरलैंड का मैच, T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में अब तक तीन मैच खेले हैं। भारत ने तीनों जीते हैं। भारत ने सबसे पहले 7 फरवरी को यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ 29 रन से जीत हासिल की। ​​फिर, 12 फरवरी को, उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 93 रन से जीत हासिल की। ​​भारत ने अपना तीसरा मैच 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से जीता। भारत अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा।

 

यह भी पढ़ें: कनाडा को हराकर सुपर-8 में पहुंचा न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान की उम्मीदें खत्म

सुपर-8 में भारत का शेड्यूल

  • 22 फरवरी: भारत बनाम साउथ अफ्रीका (अहमदाबाद)
  • 26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे (चेन्नई)
  • 1 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज (कोलकाता)