प्रस्तावित टीजी20 लीग (TG20 League) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन (TCA) ने इस लीग पर जुड़े अभिनेता विजय देवरकोंडा, वेंकटेश और क्रिकेटर तिलक वर्मा, अंबाती रायुडू और मोहम्मद सिराज को कानूनी नोटिस जारी किया है। TCA का आरोप है कि इस लीग को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मंजूरी नहीं मिली है, इसके बावजूद इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

 

TCA ने अपने नोटिस में कहा है कि हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) से बिना BCCI की अनुमति के कॉरपोरेट संस्थाओं के साथ मिलकर इस लीग से जुड़े व्यावसायिक कार्य कर रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि बिना आधिकारिक मंजूरी के किसी क्रिकेट लीग का प्रचार करना नियमों के खिलाफ हो सकता है और इससे खेल की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: ईशान किशन ने ODI में पूरे किए 1000 रन, बाल-बाल बचा धोनी का रिकॉर्ड

TCA ने क्यों भेजा कानूनी नोटिस?

TCA ने यह भी चिंता जताई है कि जिस लीग को अभी तक आधिकारिक मंजूरी मिली है या नहीं, इसकी स्थिति साफ नहीं है, उसका बड़े फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों के जरिए जमकर प्रचार किया जा रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि इससे क्रिकेट फैंस और आम लोगों के बीच भ्रम फैल सकता है। यही वजह है कि लीग का प्रचार करने वाले सेलिब्रिटीज और खिलाड़ियों को कानूनी नोटिस भेजे गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: प्रियांश, तिलक और कुशाग्र की फिफ्टी, IND-A ने AFG-A को दिया 320 रन का टारगेट

अभी तक नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

फिलहाल अभिनेता विजय देवरकोंडा और वेंकटेश की ओर से इस कानूनी नोटिस या TCA के आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, क्रिकेटर मोहम्मद सिराज, तिलक वर्मा और अंबाती रायुडू की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।