ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा लगातार विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने अपने कई इंटरव्यू रद्द कर दिए हैं। ख्वाजा इन दिनों अपनी किताब 'Sabr' लॉन्च कर रहे हैं। इसमें उन्होंने 2018 के सैंडपेपर विवाद का जिक्र किया है। इस विवाद ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। ताजा विवाद तब शुरू हुआ, जब किताब के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में उस्मान ख्वाजा से पैट कमिंस को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। इसके बाद ख्वाजा ने अपने बाकी बचे टीवी और रेडियो इंटरव्यू कैंसिल कर दिए।

 

गेंद से छेड़छाड़ की वीडियो सामने आने के बाद कैमरन बैनक्रॉफ्ट, डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पर कार्रवाई हुई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की जांच में इन तीनों खिलाड़ियों को गेंद से छेड़छाड़ के मामले में शामिल पाया गया था लेकिन ख्वाजा ने अपनी किताब में इससे अलग दावा किया है। ख्वाजा का कहना है कि इस पूरे मामले की जानकारी टीम के सभी खिलाड़ियों को थी।

ख्वाजा ने लिया बड़ा फैसला

ख्वाजा ने यह भी दावा किया कि केपटाउन टेस्ट से पहले पोर्ट एलिजाबेथ (केबेख़ा) में खेले गए मैच में भी सैंडपेपर का इस्तेमाल हुआ था। जब इंटरव्यू में उनसे इन दावों को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने कई टीवी इंटरव्यू भी रद्द कर दिए।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2027: हार्दिक बने पंजाब के 'किंग', अर्शदीप की बुमराह के साथ बनी जोड़ी

 

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ABC स्पोर्ट्स के मुताबिक, ख्वाजा की किताब के पब्लिशर पेंगुइन ने उनके बुक टूर और टीवी इंटरव्यू में बदलाव की पुष्टि की है। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि किन इंटरव्यू को रद्द किया गया है। ख्वाजा ABC स्पोर्ट्स को दिए अपने इंटरव्यू में कई सवालों के सीधे जवाब नहीं दे पाए थे। इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई। 

स्टार्क समेत कई खिलाड़ियों ने दावों को नकारा

ख्वाजा के दावों को मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी पहले ही गलत बता चुके हैं। जब ख्वाजा से इन खिलाड़ियों के बयानों पर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने से बचने की कोशिश की। उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। बता दें कि साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के चार बड़े गेंदबाजों मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और पैट कमिंस ने पूरे विवाद पर एक साझा बयान जारी किया था। इसमें उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें गेंद से छेड़छाड़ करने की किसी योजना की जानकारी नहीं थी।

 

यह भी पढ़ें: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे, भारत 2-0 की बढ़त के साथ पहुंचेगा माउंट मॉन्गानुई

 

इंटरव्यू के दौरान ख्वाजा से डेविड वॉर्नर के बयान को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि सच एक दिन सबके सामने आ ही जाएगा। उन्होंने जवाब में यह भी साफ कर दिया कि वह इस मामले में वॉर्नर से बात नहीं करेंगे। ख्वाजा का कहना था कि वह अपना पक्ष पहले ही रख चुके हैं।