इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से गेंदबाजों में डर पैदान करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में अच्छी शुरुआत तो की है लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। वैभव अब तक खेले चारों मैचों में दोहरे अंक में पहुंचे हैं। मगर उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है। 15 साल का यह युवा खिलाड़ी गुरुवार (17 जून) को अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 38 रन बनाकर चलते बना।
यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल, हैट्रिक के बाद कहां खड़े हैं लियोनेल मेसी?
...तो खाता भी नहीं खोल पाते वैभव
अफगानिस्तान-ए ने दाम्बुला में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर इंडिया-ए को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। अफगानी ऑफ स्पिनर शम्स उर रहमान ने दूसरे ही ओवर में इंडिया-ए को वैभव के रूप में बड़ा झटका दे दिया था लेकिन उन्हें किस्मत का साथ नहीं मिला। पॉइंट पर खड़े फील्डर ने डाइव लगाते हुए वैभव का बेहतरीन कैच लपका था। मगर बाद में रिप्ले में पता चला कि गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू गया था। वैभव बाल-बाल बचे। इस समय उनका खाता भी नहीं खुला था। अगर फील्डर ने सफाई से कैच पूरा किया होता तो उन्हें डक पर पवेलियन लौटना पड़ता।
वैभव को अगले ओवर में भी जीवनदान मिला। इस बार शॉर्ट फाइन लेग फील्डर ने उनका कैच टपकाया। दो-दो जीवनदान मिलने के बाद वैभव ने छठे ओवर में गियर बदला और अब्दुल्ला अहमदजई के खिलाफ पहले छक्का और फिर चौका जड़ दिया। आठवें ओवर में उन्होंने फरीदून दाऊदजई की पहली दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाया लेकिन वह इसी ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 28 गेंद खेलकर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 रन बनाए। इस ट्राई सीरीज में उनका यह दूसरा बेस्ट स्कोर रहा।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान-ए के खिलाफ इंडिया-ए की पहले बैटिंग, टीम में हुए 3 बदलाव
इंडिया-ए को हर हाल में जीत जरूरी
तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए को फाइनल में जगह बनाने के लिए अफगानिस्तान-ए के खिलाफ हर हाल में जीत जरूरी है। इंडिया-ए के पास 3 मैचों में 2 पॉइंट्स हैं। आज अफगानिस्तान-ए के खिलाफ जीत उसे फाइनल में पहुंचा देगी। इसके बाद दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच से होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यांश शेडगे, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कम्बोज, यश ठाकुर
श्रीलंका-ए: इमरान (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तनिवाल, बहिर शाह, फैसल शिनोजादा, मोहम्मद इशाक, फरमानुल्लाह, शम्स उर रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, जहीर खान


