महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए एक कहावत प्रचलित थी। कहा जाता था कि सचिन जब भी बल्लेबाजी करने उतरते हैं, एक नया रिकॉर्ड बन जाता है। यह बात अब विराट कोहली के लिए भी सच होती दिख रही है। विराट जब वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में दूसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे तो वह अपने खाते में सिर्फ 7 रन जोड़ पाए। हालांकि, इन 7 रनों की मदद से ही उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। विराट कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। कोहली के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ अब 1,975 रन हो गए हैं।

 

इस सूची में दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1,971 रन बनाए हैं। यानी कोहली ने महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को 4 रनों से पीछे छोड़ दिया है। वहीं, भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। सचिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1750 रन हैं। 

विराट ने पंटर को छोड़ा पीछे

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली 1,975 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं। रिकी पोंटिंग 1,971 रनों के साथ दूसरे नंबर है। सचिन तेंदुलकर 1,750 रनों के साथ तीसरे, कुमार संगकारा 1,568 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं। श्रीलकाई सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या 1,519 रनों के साथ पांचवें और जैक्स कैलिस 1,449 रनों के साथ छठे नंबर पर हैं।

 

यह भी पढ़ें: ‘पूरी टीम को पता था, सब शामिल थे’, सैंडपेपर कांड पर उस्मान ख्वाजा का खुलासा

'विराट रनमशीन कोहली'

विराट कोहली ने पोंटिंग और सचिन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड के साथ एक बार फिर अपनी निरंतरता साबित की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। इस सूची में रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या और जैक्स कैलिस जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी शामिल हैं। दिलचस्प यह है कि विराट कोहली ने सबसे कम मैचों में यह रिकॉर्ड बनाया है। यानी औसत के मामले में भी वह टॉप पर हैं।