भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मुकाबला मोहाली के मुल्लांपुर में महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 352 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने कप्तान शाई होप की बेहतरीन 162 रनों की पारी की बदौलत आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया।


भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सात विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए। विकेटकीपर लोकेश राहुल ने नाबाद 129 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 92 रनों की बेहतरीन पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 57 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के गेंदबाज जेडेन सील्स ने तीन विकेट झटके। वहीं कीमो पॉल को दो सफलता मिली।

 

यह भी पढ़ें: फुटबॉल मैच में ब्राजील से हारा भारत, 0-4 से मिली शिकस्त

अच्छी नहीं रही भारत की शुरुआत

तीसरे मुकाबले में चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अंशुल कंबोज को मौका मिला। यह उनका वनडे पदार्पण था। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले 10 ओवर में सिर्फ 28 रन बने। तीन ओवर के भीतर भारत को शुभमन गिल और विराट कोहली के रूप में दो झटके लग चुके थे। बाद में केएल राहुल और रोहित शर्मा ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। नमन धीर ने 30 और अंशुल कंबोज ने 17 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूती प्रदान की। 

होप ने खेली बेहतरीन पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने आसानी से भारत को पांच विकेट से शिकस्त दी। हालांकि भारत ने 2-0 से सीरीज अपने नाम जरूर कर लिया। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 143 गेदों में नाबाद 162 रनों की पारी खेली। आमिर जांगू ने 67 रनों का योगदान दिया। कीमो पॉल ने 35 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। 

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: क्रिकेट के बाद हॉकी में भारतीय टीम ने जीता गोल्ड, मलेशिया को हराया

गेंदबाजों से मिली निराशा

मुकाबले में भारतीय गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सके। मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव और नमन धीर को एक-एक सफलता मिली। अपने पहले मैच में अंशुल कंजोब बेहद मंहगे साबित हुए। उन्होंने 9 ओवर में 82 रन दिए और कोई सफलता हाथ नहीं लगी।